दुर्ग। नवरात्रि के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की जिला संयोजिका बानी सोनी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय तिवारी के नेतृत्व में कन्या भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 151 कन्याओं का पाँव पखारकर, आलता व तिलक लगाकर पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, सह संयोजिका विद्या नामदेव, मण्डल संयोजिका सीमा तिड़के सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.