दुर्ग। नवरात्र पर्व पर श्रद्धा और उत्साह का संगम लिए पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम एक बार फिर गरबा महोत्सव की धूम से गूंजने जा रहा है। नगर निगम के पूर्व महापौर एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल तथा दुर्ग नवनिर्माण समिति के सौजन्य से यहां 27 एवं 28 सितंबर को दो दिवसीय गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
पिछले वर्ष आयोजित ऐतिहासिक गरबा महोत्सव में हजारों की संख्या में महिलाओं की सहभागिता और पूरे शहर की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया था। इस बार भी महोत्सव को उसी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन इस वर्ष भी पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रहेगा।
आयोजन की विशेषता यह होगी कि इसमें फिल्म कलाकार ऐश्वर्या साहू और तिरांजली गोस्वामी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगी। वहीं, शहर के विभिन्न वार्डों और इलाकों से महिलाएं पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य कर मां दुर्गा की आराधना करेंगी।
पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम खेलकूद के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों का भी प्रमुख केंद्र बन चुका है। बीते दिनों यहां गणेश उत्सव का भव्य आयोजन हुआ था, वहीं पिछले कई वर्षों से दशहरा उत्सव भी दीपक दुबे के सानिध्य में यहां मनाया जाता है, जो पूरे शहर में सबसे लोकप्रिय दशहरा आयोजन माना जाता है।
गरबा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए गौरव उमरे, आयुष शर्मा, चिराग शर्मा, अमोल जैन, विक्रांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हैं।
पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे गरबा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा की भक्ति एवं शक्ति के इस पर्व को पूर्व की भांति ऐतिहासिक बनाएं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.