होम / दुर्ग-भिलाई / हज़ारों कार्यकर्ताओं के जोश के बीच दुर्ग पहुँचे छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत एवं निकली बाइक रैली
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। आज दुर्ग की धरती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के दुर्ग आगमन पर कांग्रेसजनों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सहप्रभारी संपत कुमार, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
दुर्ग के मिनीमाता चौक पर पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा नारेबाज़ी, ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ शीर्ष नेताओं का अभिनंदन किया। भीड़ में भारी उत्साह देखने को मिला। धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में मिनीमाता चौक से गांधी प्रतिमा तक एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की ख़ास बात यह रही कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने स्वयं बाइक चला कर युवाओं में जोश और उत्साह का संचार किया।
इस रैली में सचिन पायलट, दीपक बैज, भूपेश बघेल, संपत कुमार, उमेश पटेल तथा धीरज बाकलीवाल सबसे आगे बाइक पर नज़र आए। रैली में सैंकड़ों मोटरसाइकिलें, झंडे, बैनर और कांग्रेस के नारों से गूंजती हुई भीड़ ने दुर्ग शहर को कांग्रेसमय बना दिया। हज़ारों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नेताओं का स्वागत किया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.