रायपुर । टीम चेस सिटी रायपुर द्वारा आयोजित आईएम सागर शाह विज़नरी चेस ट्रॉफी 2025 का भव्य आयोजन एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल (अंबुजा मॉल रोड, रायपुर) में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर के 20 से अधिक राज्यों (उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान आदि) और छत्तीसगढ़ के 20+ जिलों से कुल 295 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
-मुख्य परिणाम (शीर्ष 10 विजेता)..
1. भारत चौबे (उत्तर प्रदेश), 7.5 अंक, ₹1,00,000 + ट्रॉफी
2. अनुभव पटेल (छत्तीसगढ़), 7 अंक – ₹50,000 + ट्रॉफी
3. लोकेश पांडे (छत्तीसगढ़), 7 अंक – ₹25,000 + ट्रॉफी
4. प्रकाश साहू (ओडिशा), 7 अंक, ₹11,000 + ट्रॉफी
5. अपूर्व यादव (उत्तर प्रदेश), 7 अंक – ₹7,000 + ट्रॉफी
6. तनवीर मोंगा (पंजाब),7 अंक, ₹5,000 + ट्रॉफी
7. मनांशराज सिंह भाटिया (छत्तीसगढ़), 7 अंक, ₹4,000 + ट्रॉफी
8. पालाश नागदेवते (महाराष्ट्र), 7 अंक, ₹3,000 + ट्रॉफी
9. शुभम शर्मा (छत्तीसगढ़), 6.5 अंक, ₹3,000 + ट्रॉफी
10. अम्मीनेनी उदय कुमार (आंध्र प्रदेश), 6.5 अंक, ₹3,000 + ट्रॉफी
-श्रेणीवार चैंपियन..
अंडर 07 : रिशन वर्मा (छत्तीसगढ़)
अंडर 09 : अर्नव गोयल (उत्तर प्रदेश)
अंडर 11 : प्रांजल सिंह (उत्तर प्रदेश)
अंडर 13 : शशांक यादव (छत्तीसगढ़)
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी : हिमनाई देवांगन (छत्तीसगढ़)
सर्वश्रेष्ठ रायपुर खिलाड़ी : शौर्य चिमनानी (छत्तीसगढ़)
सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी : निमेश झा
सर्वश्रेष्ठ 1400–1499 रेटिंग : रामकृष्ण जैन
सर्वश्रेष्ठ 1500–1599 रेटिंग : देवदत्त महानंद
सबसे कम उम्र के खिलाड़ी प्राशी जैन (छत्तीसगढ़), 4 वर्षीय
-आभार ..
एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल के निदेशक प्रशासन एस.के. तोमर एवं प्रबंधन प्रमुख अभिनंदन सिन्हा का विशेष धन्यवाद। अनुप अग्रवाल का विशेष आभार, जिन्होंने पूरे आयोजन के दौरान मार्गदर्शन किया। टीम सोडे़क्सो का धन्यवाद जिन्होंने खिलाड़ियों और अभिभावकों को प्रीमियम भोजन सुविधा उपलब्ध कराई। सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, संरक्षकों और कोचों का भी हार्दिक धन्यवाद। चेस सिटी रायपुर की प्रबंधन टीम एवं विशेष रूप से आर्बिटर टीम का सराहनीय योगदान रहा।
आयोजन टीम..
आयोजनकर्ता : विनेश दौलतानी, अमोघ यादव, टूर्नामेंट निदेशक : रवि रोचलानी, शुभंकर बमालिया
तकनीकी प्रमुख एवं सहयोगी टीम : एस.एन.ए. आलोक क्षत्रिय, एस.एन.ए. सूरज, अमन तिवारी, सुश्री किरण बिल्से, सुश्री वैदेही मिश्रा, आदित्य राजपूत, एस.एन.ए. वेदांश तिवारी, एस.एन.ए. संदीप पाटले, अर्पित सिंह, आनंद रॉय, सुश्री नम्रता बिल्से एवं अन्य।
मीडिया एवं फोटोग्राफी :सुश्री रूचि आहिर, श्री प्रीतम
यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान करती है। शतरंज जैसे खेल से बच्चों और युवाओं में बौद्धिक विकास, धैर्य, अनुशासन और त्वरित निर्णय क्षमता का विकास होता है। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शतरंज समुदाय और अधिक सशक्त होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.