धमतरी। धमतरी जिले से एक हैरतअंगेज़ तस्वीर सामने आई है, जहाँ एक किसान की मेहनत और जैविक खेती का कमाल हर किसी को दंग कर रहा है। जी हाँ एक साधारण किसान के बाड़ी में उगी है छह फीट लंबी लौकी और सवा तीन फीट की बरबट्टी। इसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
आमतौर पर लौकी की लंबाई 2 से ढाई फीट तक देखी जाती है, लेकिन गाड़ाडीह गांव में किसान रमनलाल साहू के खेत में उगाई गई लौकी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ आदमकद करीब 6 फीट लंबी लौकी और सवा तीन फीट की बरबट्टी देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। किसान रमनलाल ने बताया कि पिता के निधन के बाद घर की ज़िम्मेदारी संभालने के लिए खेती शुरू की थी। पहले वे परंपरागत धान की खेती करते थे लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने जैविक खेती का रास्ता चुना। पिछले आठ साल से लगातार जैविक खेती करने का ही नतीजा है कि आज उनके खेत से छह फीट की लौकी और सवा तीन फीट की बरबट्टी उगकर सबको चौंका रही है।
गांव-गांव से लोग इस अनोखे नज़ारे को देखने पहुंच रहे हैं। कई ग्रामीण तो यह कहते दिखे कि अब वे भी अपने खेतों में जैविक खेती का प्रयोग करेंगे। बहरहाल रमनलाल की आठ साल की मेहनत आखिर रंग लाई है। छह फीट की लौकी और सवा तीन फीट की बरबट्टी ने न सिर्फ उनके परिवार का पोषण किया है बल्कि पूरे धमतरी जिले को जैविक खेती का नया रास्ता भी दिखाया है। कलेक्टर की सराहना और रमनलाल की मेहनत ने गाड़ाडीह गांव को पूरे जिले में जैविक और उन्नत खेती का उदाहरण बना दिया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.