बालाघाट । मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का 21 अगस्त को बैहर आगमन हो रहा है। राज्यपाल श्री पटेल 21 अगस्त को एकलव्य आवासीय विद्यालय बैहर में आयोजित महाआरोग्य स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे तथा सिकल सेल के मरीजों से चर्चा कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर दिव्यांग एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा। कलेक्टर मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने 20 अगस्त को बैहर में राज्यपाल श्री पटेल के कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला, बैहर एसडीएम अर्पित गुप्ता, सहायक कलेक्टर आकाश अग्रवाल, बैहर एसडीओपी करणदीप एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मीना ने बिरवा हवाई पट्टी पर बनाये गए हेलीपेड एवं वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने एकलव्य विद्यालय परिसर में महाआरोग्य शिविर के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। राज्यपाल श्री पटेल बैहर प्रवास के दौरान बिरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही महिला इमलाबाई मरकाम के घर दोपहर का भोजन करेंगे। इसके पश्चात वे हेलीकाप्टर से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.