राजनीति

गजेन्द्र यादव के केबिनेट मंत्री बनने पर दुर्ग से अहिवारा तक कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

23920082025125825whatsappimage2025-08-20at6.24.25pm.jpeg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के बहुप्रतिक्षित केबिनेट का बुधवार को अंतत: विस्तार हो गया। मंत्रीमंडल में शामिल तीन नए मंत्री दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें राजभवन रायपुर के मंडपम् हॉल में राज्यपाल रामेन डेका द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव, केबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, आयोग,मंडल अध्यक्षगण के अलावा भाजपा संगठन के तमाम दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। 
साय मंत्रीमंडल के विस्तार के परिप्रेक्ष्य में अगर हम दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो बुधवार का दिन दुर्ग शहर के लिए ऐतिहासिक रहा। यहां के युवा विधायक गजेन्द्र यादव को केबिनेट मंत्री बनाकर प्रदेश में दुर्ग शहर को खासा महत्व दिया गया है। विधायक गजेन्द्र यादव द्वारा राजभवन के मंडपम हाल में केबिनेट मंत्री पद की बेबाकी से शपथ ग्रहण कर दुर्ग समेत पूरे छत्तीसगढ़ के विकास एवं प्रगति में अहम भूमिका का निर्वहन करने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी गई है। विधायक गजेन्द्र यादव को मंत्रीमंडल में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग का मंत्री बनाया गया है।

Image after paragraph

-छत्तीसगढ़ के प्रगति के लिए हरसंभव करुंगा प्रयास-गजेन्द्र यादव
शपथ ग्रहण उपरांत केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मीडिया से चर्चा में नए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वे छत्तीसगढ़ के विकास और प्रगति के लिए कार्य करेंगे। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के केबिनेट मंत्री बनने पर दुर्ग शहर में खुशियों का माहौल व्याप्त रहा। श्री यादव के शपथ ग्रहण के पहले सुबह और शपथ ग्रहण उपरांत पूरे दिनभर उनके समर्थकों द्वारा दुर्ग शहर में जगह-जगह मिठाईयां बांटकर और जमकर आतिशबाजी कर मंत्री बनने की खुशियां मनाई गई। श्री यादव के गृहग्राम अहिवारा में भी जमकर खुशियां बिखरी। ग्रामीणों द्वारा उनके घर के अलावा आसपास के क्षेत्रों को गुब्बारे से विशेष साज-सज्जा की गई थी। घर पर जुटे उत्साहित ग्रामीणों ने मिठाईयां बांटकर व फटाके फोड़कर खुशियां मनाई। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता के अलावा श्री यादव के गृहग्राम अहिवारा के ग्रामीणों को उम्मीद थी कि शपथ ग्रहण उपरांत केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव यहां आएंगे, लेकिन उन्हें शपथ ग्रहण उपरांत भाजपा हाईकमान के बुलावे पर दिल्ली रवाना होना पड़ा। जिससे केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के स्वागत अभिनंदन के लिए प्रतीक्षारत् समर्थकों व जनता में खुशियों के बीच थोड़ी मायूसी भी नजर आई। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के केबिनेट मंत्री बनने पर जिला भाजपा द्वारा जश्न मनाने आयोजन की तैयारी थी, किन्तु इस आयोजन को दुर्ग जिला में भाजपा को स्थापित करने वाले नेता गुरुजी बिसे यादव के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया।

Image after paragraph

-केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव को दिनभर लगा रहा बधाईयों का तांता
केबिनेट मंत्री बनने पर गजेन्द्र यादव को भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने भी रायपुर पहुंचकर बधाई दी, वहीं श्री यादव को दूरभाष पर भी लगातार समर्थकों के बधाई मिलते रहे। केबिनेट मंत्री  गजेन्द्र यादव को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, कैट अध्यक्ष प्रकाश सांखला, चेम्बर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी, चेम्बर दुर्ग अध्यक्ष अनूप गटागट, प्रदेश राईस मिल एसो. अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, सभापति श्याम शर्मा, संतोष सोनी, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, गुड्डु यादव, अजय तिवारी,सुरेन्द्र बजाज, रजा खोखर, संदीप लुहाड़िया, राजा महोबिया, दिनेश देवांगन, कमलेश फेकर, कौशल साहू के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गई है।

Image after paragraph

-गजेन्द्र का सबसे कम उम्र के पार्षद से मंत्री बनने तक का सफर
15 जून 1978 को जन्मे गजेंद्र यादव आरएसएस के प्रांत संघ चालक रहे बिसराराम यादव और कौशल्या बाई यादव के सुपुत्र हैं। प्रारंभिक शिक्षा मारवाड़ी विद्यालय दुर्ग और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा शासकीय स्कूल दुर्ग से प्राप्त की। स्नातकोत्तर (एमए राजनीति शास्त्र) की डिग्री साइंस कॉलेज दुर्ग से ली। फिटर ट्रेड में आईटीआई प्रशिक्षित गजेंद्र पेशे से आज भी किसान हैं। छात्र जीवन में ही राजनीति से जुड़ते हुए उन्होंने 1996 में साइंस कॉलेज दुर्ग में पढ़ाई के दौरान पूर्व सांसद ताराचंद साहू के चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। मात्र 21 वर्ष की आयु में 1999 के दुर्ग नगर निगम चुनाव में पांच बार के पार्षद और पूर्व उपमहापौर खेमलाल सिन्हा को हराकर वे पार्षद बने। इससे उन्हें अविभाजित मध्यप्रदेश का सबसे कम उम्र का पार्षद होने का गौरव मिला। 2005 में राज्य सरकार बनने के बाद तत्कालीन शिक्षामंत्री मेधाराम साहू ने उन्हें स्काउट-गाइड का राज्य सचिव नियुक्त किया। 2009 में वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव बने। इसके बाद 2015 में राज्य मुख्य आयुक्त, स्काऊट गाइड बनाए गए। बाद में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उन्हें भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। राज्य मुख्य आयुक्त के रूप में उनके कार्यों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई। 2016 में छत्तीसगढ़ को स्काउट-गाइड का सर्वोच्च सम्मान तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिला। उनके नेतृत्व में 1.53 लाख पौधों का रोपण देऊरझाल (दुर्ग) में हुआ, जिसे आज मानव निर्मित जंगल कहा जाता है। यातायात सुरक्षा अभियान में 10,622 बच्चों को प्रशिक्षित किया। उनके नेतृत्त्व में तीन जंबूरी आयोजित हुए, जिनमें राजनांदगांव के सोमनी में 23 हजार बच्चों द्वारा किया गया कर्मा नृत्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। इस नृत्य ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Image after paragraph

-सीधे सुनते है जनता की समस्या और करते है निराकरण की पहल
गजेन्द्र यादव सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी तत्परता विशेष पहचान है। लंबे अरसे से दुर्ग शहर की जनता को एक ऐसे नेतृत्व की तलाश थी, जो जन सरोकार से जुड़े समस्याओं को  सीधे सुने और त्वरित कार्यवाही भी करें। जनता की यह तलाश विधायक गजेन्द्र यादव के रुप में पूर्ण हुई है। श्री यादव का ऊजार्वान कार्यशैली हमेशा उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित करता है। वे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश में मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में अग्रसर है। लिहाजा श्री यादव के प्रयासों से जनता को अब तक कई बड़ी सौगातें मिली है। जिनमें आईटी पार्क, नालंदा परिसर स्थापना, रविशंकर स्टेडियम को बीसीसीआई मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की पहल, उरला में आधुनिक स्टेडियम निर्माण, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, खेल मैदान, पोंड क्लीनर मशीन, जिला अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, पेइंग वार्ड की स्वीकृति, शिवनाथ नदी के संरक्षण हेतु करोड़ों का प्रावधान, मल्टीलेवल पार्किंग, नए रजिस्ट्रेशन कार्यालय, मांगलिक भवन, मूलभूत अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्य के अलावा जन सरोकार से जुड़े अन्य विकास कार्य शामिल है।
पार्षद रहते हुए उन्होने जनहित की समस्याओं को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया। फलस्वरुप वार्डवासियों के अलावा अन्य क्षेत्र के लोग श्री यादव के प्रभावी कार्यशैली के कायल रहे। इसी का सुखद नतीजा 2023 विधानसभा चुनाव में आया। जब भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दुर्ग विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा। इस चुनाव में गजेन्द्र यादव ने कांग्रेस के कद्दावर राष्ट्रीय नेता स्व. मोतीलाल वोरा के सुपुत्र 3 बार कांग्रेस के विधायक रहे अरुण वोरा को पराजित किया। श्री यादव की यह जीत छोटी मोटी जीत नहीं थी। उन्होने श्री वोरा को 48 हजार वोटों के बड़े अंतर से चुनाव में हराया। उनकी कार्यशैली ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खासा प्रभाव छोड़ा। जिससे प्रदेश की राजनीति में उनका कद बढ़ता ही चला जा रहा है।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.