ब्रेकिंग

दुर्ग नगर निगम में 6 कर्मचारियों को पदोन्नति, महापौर अलका बाघमार ने सौंपे आदेश

59727022026121221whatsappimage2026-02-27at5.39.49pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में आज महापौर अलका बाघमार द्वारा सामान्य प्रशासन प्रभारी मनीष साहू, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्रकार, शेखर चंद्रकार, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन, खालिक रिजवी तथा उपायुक्त मोहेंद्र साहू की उपस्थिति में निगम के 6 कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र प्रदान किए गए।
विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर निर्णय
आयुक्त सुमित अग्रवाल की अधिकारिता के अधीन आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर यह पदोन्नति प्रदान की गई। सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक के पद पर ईश्वर वर्मा और थान सिंह यादव,राजस्व उप निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक के पद पर निशांत यादव को पदोन्नत किया गया। वहीं महेंद्र कुमार धर्मकार को भृत्य पद से सहायक ग्रेड-3, भृत्य से सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर रमेश कुमार तथा गणेशराम सिन्हा को पदोन्नति प्रदान की गई।
कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा का सम्मान :महापौर
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि निगम के कर्मचारी ही शहर की व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही नगर निगम की योजनाएं धरातल पर सफल हो पाती हैं। पदोन्नति केवल पद परिवर्तन नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि और जनता के प्रति और अधिक संवेदनशील होकर कार्य करने का अवसर है। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे।
15 दिवस में कार्यभार अनिवार्य
उक्त पदोन्नति छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा), मंत्रालय, नदी भवन, नया रायपुर अटल नगर द्वारा जारी परिपत्रों तथा संबंधित याचिका/अपील प्रकरणों में पारित अंतिम निर्णयों के अधीन होगी। पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा, अन्यथा आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.