ब्रेकिंग

दुर्ग में निकली पहली बार फाल्गुन एकादशी को बाबा श्याम की ऐतिहासिक निशान ध्वज यात्रा

66727022026140607whatsappimage2026-02-27at7.32.35pm(1).jpeg

-भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए

Image after paragraph

 

Image after paragraph

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग में पहली बार फाल्गुन एकादशी को प्रदेश की सबसे बड़ी निशान यात्रा निकाली गयी जिसमें 1300 श्याम प्रेमियों से अधिक ने निशान ध्वज उठाया। दुर्ग में निशान यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। निशान यात्रा श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा से कादम्बरी नगर स्थित श्री श्याम मंदिर तक निकाली गई। निशान यात्रा के पहले दुर्गा मंदिर में बाबा श्याम की ज्योत ली गयी, एवं पूजा अर्चना करके श्याम बाबा की महाआरती की गयी, तथा पुष्पांजलि कराई गई।
आयोजन समिति के प्रमुख योगेन्द्र शर्मा बटी ने बताया कि निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्घालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। नगर में भाव विभोर होकर लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान निशान यात्रा में बाबा की झलक पाने के लिए राहगीर भी लालायित हो रहे थे। श्री श्याम मंदिर में निशान चढ़ाते हुए भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन किए।

Image after paragraph

दुर्ग में पहली बार 1300 से अधिक धर्मप्रेमियों की निशान यात्रा को देखने एवं फूलों की वर्षा करने अलग अलग स्थानों में धर्मप्रेमी जमा हुए, इस निशान यात्रा में नगर की सैकड़ों महिलाओं सहित युवा श्रद्धालु लाल, पीले ध्वज निशान लेकर भक्तगण श्याम गुणगान करते हुए शामिल हुए। साथ ही श्री श्याम जी की आकर्षक चलित झांकी, बाबा का रथ बग्गी राधा कृष्ण जी बनी हुई झांकी घोड़ा बग्गी भी निशान यात्रा में निकाली गई।
पद यात्रा कर निशान चढ़ाने को लेकर मान्यता यह रही है कि श्री श्याम बाबा के महाबलिदान शीश दान के लिए उन्हें निशान चढ़ाया जाता है। यह उनकी विजय का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने धर्म की जीत के लिए दान में अपना शीश ही भगवान श्री कृष्ण को दे दिया था। जिन्हें प्रसन्ना करने निशान छोटे से बड़े मुख्यत केसरी नीला , सफेद ,लाल या पीले रंग का झंडा निशानों पर श्याम बाबा और कृष्ण भगवान के जयकारे और दर्शन के फोटो लगाते है। वही कुछ निशानों पर नारियल और मोरपंख भी लगाया जाता है। जिससे श्याम सरकार सभी के हर बिगड़े कार्य बना देते है व भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए सभी भक्त श्याम मंदिरों में अपनी मन्नाते मांगते हुए निशान चढ़ाते हैं।
सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर से निशान लेकर जब श्याम प्रेमी निकले तब पूरे रास्ते मे श्याम बाबा की जय, हारे का सहारा श्याम हमारा की गूंज पूरे शहर में रही, जगह जगह निशान यात्रा का स्वागत किया गया। आतिशबाजी फूलों की बरसात एवं बाबा के अमृत रंगों की वर्षा की गई। 

-निशान चढ़ाने की परंपरा और मन्नत का संबंध ...
मान्यता है कि खाटू श्याम बाबा के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। इसलिए पूरे साल यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। जो भी अपनी मनोकामना लेकर बाबा के दरबार में आता है, वह मन्नत मांगता है। मन्नत पूरी होने पर भक्त निशान चढ़ाने की प्रतिज्ञा करते हैं।
खाटू श्याम निशान यात्रा में कई ऐसे श्रद्धालु मिलते हैं जो बताते हैं कि उनकी मनोकामना पूरी हुई, इसलिए वे ध्वज लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। कोई संतान सुख मिलने पर आया है, तो कोई बीमारी से राहत मिलने पर। कुछ लोग हर साल निशान चढ़ाते हैं, चाहे मन्नत हो या न हो।
बंटी शर्मा ने बताया कि लगभग 1300 धर्मप्रेमियों की निशान यात्रा जोकि लगभग 800 मीटर लंबी थी, यात्रा दुर्गा मंदिर से शनिचरी बाजार, गांधी चौक, सदर बाजार, मोती काम्प्लेक्स, इंदिरा मार्किट, स्टेशन रोड, धमधा ओवर ब्रिज के ऊपर से कादम्बरी नगर श्री श्याम मंदिर पहुँची, जहाँ बाबा की नजर उतार कर स्वागत किया गया।
निशान यात्रा में अरुण वोरा, राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल, श्याम शर्मा, अशोक राठी, प्रतिभा सुरेश गुप्ता, अजय शर्मा दीपक चावड़ा कुलेश्वर साहू श्रवण अग्रवाल गौरव बजाज मुकेश राठी संजय शर्मा मनोज शर्मा राजेश शर्मा पायल जैन प्रवीण अग्रवाल गोपाल शर्मा सरिता शर्मा चंचल शर्मा अनिता अग्रवाल पिंकी पुरोहित चंचल ललित शर्मा सुमन शर्मा शिल्पी शर्मा प्रगति शर्मा स्वीटी गुप्ता प्रीति राजगढ़िया सिंपल राठी किरण शर्मा पप्पू दुबे प्रमोद जोशी सुरेश शर्मा गर्व कहार राजू पुरोहित लक्की अग्रवाल राजेश शर्मा हर्षद पारख संदीप शास्त्री रवि शास्त्री  ईशान शर्मा मनोज गुप्ता सतबीर शर्मा सुरेश गुप्ता पिंकी गुप्ता चेतन जैन मनोज गुप्ता दिनेश शर्मा सतबीर शर्मा ललित शर्मा भार्गव चक्रधारी राजेश शर्मा नरेंद्र राठी राकेश रामलोचन तिवारी रूपल गुप्ता शीतल सवारियां श्रवण अग्रवाल मनीषा अग्रवाल राहुल अग्रवाल रितेश सेन राजेश शर्मा सोनल सेन मोहित पुरोहित रिषी गुप्ता कृतज्ञ शर्मा सुयश गुप्ता प्रकाश ठाकुर नमन खंडेलवाल  श्रेयष गुप्ता प्रतीक अग्रवाल एवं हजारों श्याम प्रेमी उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.