रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम अचानक राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा और तेज हो गई है। बताया जाता है कि कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है तथा मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम दे दिए हैं।
बता दें कि आज ही सुबह सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं, इसके पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंजूरी दे दी है। कहा जा रहा है कि 18 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में अपनी दिल्ली यात्रा से वापसी के बाद इस बात का संकेत भी दिया था। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि अब इंतजार खत्म होने वाला है, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार मंत्रीमंडल में आरंग सीट से विधायक व सतनामी समाज के गुरू खुशवंत साहेब, अंबिकापुर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को हराने वाले विधायक राजेश अग्रवाल तथा आरएसएस बैकग्राउंड से आने वाले दुर्ग विधायक गजेंन्द्र यादव के शामिल होने की चर्चा है
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.