राजनीति

जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में मंत्री बनाये जाने पर दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

43413082025140951img-20250813-wa0166.jpg

-जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक गजेंद्र, ललित, ईश्वर सहित तमाम पदाधिकारियों ने दी बधाई
दुर्ग
। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में दुर्ग जिले से पार्टी के कर्मठ नेता जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर पूरे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई। 
दुर्ग जिला भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा प्रारंभ होने के कुछ क्षणों बाद ही प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जानकारी आई। तिरंगा यात्रा के दौरान ही जब इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को मिली तो चारों तरफ हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर बधाइयां दी। जिला भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा के समापन होने के पश्चात मिठाइयां बांटकर खुशियां बनाई गई। 
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने जितेंद्र वर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर कहा कि दुर्ग जिले से जितेंद्र वर्मा को प्रदेश टीम में लिए जाने से निश्चित रूप से संगठन को जबरदस्त मजबूती मिलेगी। विपक्ष के दौर में जिला अध्यक्ष के चुनौती पूर्ण उत्तरदायित्व को पूरी सफलता के साथ निभाते हुए न सिर्फ संगठन को संभाला, कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकी। सत्ताधारी कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करके जबरदस्त जनाक्रोश पैदा किया और नेतृत्व क्षमता के बल पर दुर्ग जिले में पांच में से चार सीटों पर विजय श्री दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी यह परिणीति है कि प्रदेश भाजपा टीम में उन्हें हम स्थान मिला है इससे दुर्ग जिले का मान बढ़ा है। दुर्ग जिला संगठन प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता है। 
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश भाजपा की टीम में मंत्री पद पर जितेंद्र वर्मा को लिए जाने से दुर्ग के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है। जिला अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पार्टी को दुर्ग जिले में शानदार नेतृत्व दिया था।  
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पाटन ब्लॉक के झाड़मोखली जैसे छोटे से गांव से निकलकर बीजेपी के जिला अध्यक्ष और फिर प्रदेश पदाधिकारी बनने का सिलसिला भाजपा जैसे संगठन में ही देखने को मिल सकता है। सक्रियता के साथ काम करने वाला सामान्य कार्यकर्ता भी भाजपा में ऊंचे पद पर जा सकता है। 

Image after paragraph


विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि जितेन्द्र वर्मा जैसे जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को प्रदेश बीजेपी टीम में मंत्री पद पर नियुक्ति से न केवल दुर्ग जिला बल्कि प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी को एक नई मजबूती मिलेगी। 
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि जितेन्द्र वर्मा जैसे ऊर्जावान नेता ने जिला अध्यक्ष रहते अपनी कार्यकारिणी में उन्हें जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठन में काम करने का अवसर दिया और अब प्रदेश नेतृत्व द्वारा जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश मंत्री का पद दिया गया है निश्चित रूप से जितेंद्र वर्मा जी को उनकी प्रतिभा और योग्यता के अनुरूपी पार्टी ने सम्मान दिया है इससे दूर के समस्त कार्यकर्ता गौरवान्वित हैं। 
जितेंद्र वर्मा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, नटवर ताम्रकार, विनायक नातू, अरविंदर सिंह खुराना, कांतिलाल जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, रोहित साहू, मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, विनोद अरोरा, प्रितपाल बेलचंदन अजय तिवारी, सुरेंद्र बजाज, विपिन वोहरा, देवनारायण चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल, मदन वाढई, जीत हेमचंद यादव, दिव्या कलिहारी, मनमोहन शर्मा, उदय शंकर त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र लोढ़ा, विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, कौशल साहू, कमलेश फेकर, आसिफ अली, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, मनोज शर्मा, मुकेश सोनकर, चंद्र प्रकाश मांडले, दिनेश देवांगन, श्याम शर्मा, मनोज सोनी, प्रमोद नेमा, अनूप सोनी, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड़, गौतम वैद्य निरंकारी, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, जितेन्द्र सिंह राजपूत, आशुतोष यादव, रिंकू वर्मा, झरना वर्मा, संस्कृति वर्मा, मौसमी ताम्रकार, रजा खोखर, विनायक ताम्रकार, नवीन पवार, तेखन सिन्हा, रितेश शर्मा ,राहुल दीवान, राजेश सिंह राजपूत, शिवेंद्र परिहार, दिनेश नालोडे, नवीन साहू, अमित पटेल, अनिल यादव, गौरव शर्मा, अरुण सिंह, कंचन सिंह, मौसमी ताम्रकार , शीतल जांगिड़, रोशनी साहू, अंजू तिवारी, प्रीति साहू, तनुजा बघेल, अंजू यादव, ममता गुरुंग, पार्षद देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, काशीराम कोसरे, लीना दिनेश देवांगन, शशि द्वारका साहू, ललिता ठाकुर, मनीष कोठारी, सावित्री दमाहे, सुरुचि उमरे, युवराज कुंजाम, अनिकेत यादव, मुकेश बेलचंदन, विजय बनोठे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.