होम / दुर्ग-भिलाई / दिल्ली से स्वर्णिम वापसी - दुर्ग पहुँचे कराते चैम्पियन, हुआ भव्य स्वागत
दुर्ग-भिलाई
-ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराते में प्रदेश को 17 गोल्ड समेत 53 पदक, दुर्ग-भिलाई के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
दुर्ग। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 8 से 10 अगस्त तक आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण, 14 रजत और 22 कांस्य सहित कुल 53 पदक जीते। इनमें दुर्ग–भिलाई के खिलाड़ियों की दमदार भूमिका रही।
प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों के 2,655 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ से 68 खिलाड़ी मैदान में उतरे, जिनमें से 30 प्रतिभागी दुर्ग–भिलाई क्षेत्र से थे। इन खिलाड़ियों के शहर लौटने पर रेलवे स्टेशन और खेल परिसर में माता–पिता और खेल प्रेमियों ने फूल–मालाओं और नारों के साथ भव्य स्वागत किया।
-गौरव के क्षण..
छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डी. रमेश और कोच बी. अर्पण चक्रवर्ती तथा बी. कल्याण की मेहनत इस सफलता के पीछे रही। स्वागत समारोह में सभी विजेताओं को मेडल के साथ सम्मानित किया गया।
-दुर्ग–भिलाई के विजेता खिलाड़ी:
स्वर्ण पदक – अक्षिता मिश्रा, बबलीन कौर, वामिका मल्होत्रा, त्रिशभ मल्होत्रा, संसाय कुमार
रजत पदक – अंशदीप सिंह, हर्षिल केशकर, अंबर सिंह, आदित्य प्रसाद, नैतिक तमुरिया, काव्या साहू
कांस्य पदक – श्री सोनी, पीयूष यादव, हर्षित मिश्रा, आर्यन शर्मा, अवनी चंभारे, वेदिता यादव
खिलाड़ियों ने कहा कि यह उपलब्धि लगातार अभ्यास, अनुशासन और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं, अभिभावकों ने इसे पूरे शहर के लिए गौरव का क्षण बताया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.