होम / दुर्ग-भिलाई / शिवनाथ नदी तट दुर्ग से 108 दीपों की महाआरती के साथ प्रारंभ होगी दुर्ग की भव्य कांवर यात्रा, आकर्षित कांवर होगा सम्मानित..
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। बम कांवरिया संघ दुर्ग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन 4 अगस्त सोमवार को शिवनाथ नदी तट दुर्ग में रखा गया है। यह यात्रा सुबह 7:00 बजे शिवनाथ नदी के तट पर 108 दीपों की महाआरती के साथ प्रारंभ होगी। यात्रा नदी से अर्धनारेश्वर शिव शक्ति धाम ग्राम (कोटनी एनीकेट) नगपुरा जिला दुर्ग के लिए रवाना होगी जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहेंगे। यात्रा में विशेष रूप से कावड़ सजावट का कार्यक्रम रखा गया है। जिस भी शिव भक्ति का कावड आकर्षित रहेगा उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भगवान शिव जी के गणवेश में आने वालों को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भक्तो के लिए महाप्रसादी के रूप मे भोजन व्यवस्था और वापसी हेतु वाहन की भी व्यवस्था संघ द्वारा किया गया है। उक्त जानकारी बम कावरिया संघ संयोजक कुशल मटियारा ने दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.