होम / दुर्ग-भिलाई / कैट की दुर्ग जिला महिला इकाई ने ग्रहण की शपथ
दुर्ग-भिलाई
-कैट जिला अध्यक्ष पायल जैन ने महिलाओं को आर्थिक रुप से बनाया है समृद्ध
दुर्ग। व्यापार जगत में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को नई दिशा देने के उद्देश्य से कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन को बनाया गया है। उन्होने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कैट दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन के साथ एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कैट दुर्ग जिला महिला इकाई चेयरपर्सन तृप्ति सिंह, उपाध्यक्ष नीति बल्लेवार, महामंत्री सुश्री गुंजा पिंचा, सह सचिव प्रतिभा पुरोहित, रेखा रुपारेल, सचिव नविता शर्मा,स्वाति गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमीना हिरानी, कार्यकारी अध्यक्ष नेहा खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सोनी, मधु शर्मा, नेहा तिवारी, शशिकला सोनी, प्रीतिका चौहान, सुश्री रूपल गुप्ता, संरक्षक विनिता गुप्ता, रंजना गुप्ता, शारदा गुप्ता, सलाहकार डेविड शेरिन, दिनिता बाड़िया, सुश्री सविता पाध्ये द्वारा भी शपथ ग्रहण की गई।
पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण उपरांत अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह में कैट की दुर्ग जिला महामंत्री सुश्री गूंजा पिंचा ने बताया कि संगठन की जिला महिला अध्यक्ष सुश्री पायल जैन को संगठन को गढ़ने और उसे नई ऊँचाइयों पर ले जाने का लंबा अनुभव है। वे विगत वर्षों से सैकड़ों महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्यरत है। उन्होने स्वावलंबी भारत अभियान के तहत महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए भव्य मेले एवं प्रदर्शनियों का आयोजन कर महिलाओं के उत्पाद को बाजार उपलब्ध करवाया है और महिलाओं को आर्थिक रुप से समृद्ध बनाने में योगदान दिया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों व व्यापार जगत से जुड़ी महिलाओं ने समारोह में अपने विचार व्यक्त किए और महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण पर जोर दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.