होम / दुर्ग-भिलाई / महापौर अल्का बघमार पहुँचीं वोरा निवास, श्रीमती मंजु वोरा को सौंपा ‘रिमझिम सावन 2025’ का निमंत्रण
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘रिमझिम सावन 2025’ को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में दुर्ग की महापौर श्रीमती अल्का बघमार आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा के निवास वोरा निवास पहुँचीं और उनकी धर्मपत्नी मंजु वोरा को कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सादर निमंत्रण पत्र सौंपा।
महापौर बघमार ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम 2 एवं 3 अगस्त 2025 को केवल भवन, स्टेशन रोड, दुर्ग में आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाओं के लिए पारंपरिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित होंगी।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने नगर निगम दुर्ग को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.