दुर्ग

स्वास्थ्य विभाग के NHM कर्मचारी 18 अगस्त से जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

13628072025110435img-20250728-wa0177.jpg

-16000 कर्मचारी करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन, दुर्ग जिले में विशेष आक्रोश
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय कर्मचारियों द्वारा 17 जुलाई 2025 को शासन को दी गई अंतिम चेतावनी के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया था कि यदि 15 अगस्त तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
प्रदेशभर के लगभग 16,000 एनएचएम कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। हड़ताल का आह्वान छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा किया गया है।
दुर्ग जिले में विशेष आक्रोश..
दुर्ग जिले के एनएचएम कर्मचारियों में विशेष आक्रोश देखने को मिल रहा है। कर्मचारी 1 मई 2025 को रायपुर में आयोजित एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल में शामिल हुए थे, जिसकी विधिवत सूचना पहले ही दी गई थी। इसके बावजूद केवल दुर्ग जिले के कर्मचारियों की एक दिन की वेतन राशि काटी गई, जो अब तक नहीं लौटाई गई है। इससे आहत कर्मचारी अब आंदोलन को और तेज करने की तैयारी में हैं।
ये हैं NHM कर्मचारियों की प्रमुख मांगे:
1. नियमितीकरण
2. ग्रेड पे की सुविधा
3. समान कार्य के लिए समान वेतन
4. मेडिकल अवकाश की पात्रता
5. अनुकंपा नियुक्ति की व्यवस्था
6. नौकरी में सुरक्षा सुनिश्चित करना
7. 27% वेतन वृद्धि
8. CR प्रणाली को समाप्त करना
9. सरकारी नियुक्तियों में 50% पदों पर एनएचएम कर्मचारियों के लिए आरक्षण
10. सेवा शर्तों में स्थायित्व और पारदर्शिता
154 बार दिए जा चुके हैं ज्ञापन..
एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर अब तक प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को 154 बार ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था का 70% भार NHM कर्मचारियों पर ही है, फिर भी उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
अब सभी की नजरें शासन-प्रशासन के आगामी निर्णयों पर टिकी हैं। यदि सरकार समय रहते समाधान नहीं निकालती है, तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.