-तकनीकी रूप से दक्ष कार्यकर्ता जरूरतमंद तक पहुंच का कारगर अस्त्र: रामकिशोर कावरे
बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा वार कोर कमेटी की श्रृंखला में कल भाऊ निवास में भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे, की अध्यक्षता पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन के प्रमुखआतिथ्य में संपन्न हुई। जहां संचालित संगठनात्मक गतिविधियां, आगामी कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं की आमजन तक पहुंच और वर्ष 2027 पंचायत, नगरीय निकाय, 2028 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत व्यापक विचार-विर्मश कर रूपरेखा बनाई गई। साथ ही इसे अमलीजामा पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वप्रथम भारत माता, डां श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पाअर्चन किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष, रामकिशोर कावरे, पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन, नगरपालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री मौसम बिसेन, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा मंचासिन रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया, मोनू पांडे, संजय खंडेलवाल, जिला पंचायत सभापति डुलेन्द्र ठाकरे, झामसिंह नागेश्वर, जनपद अध्यक्ष देवीलता गवालवंशी, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल धुवारे, संजय अग्निहोत्री, जिला मंत्री रूपेश वैध, सुमित यादव, हेमेन्द्र क्षीरसागर, सुरजीत सिंह ठाकुर, राजेश गोमासे, वेदराम रांहगडाले, सुधिर चौधरी, गणेश अग्रवाल, अजीत वैघ, मोनिल जैन, विशाल मंगलानी, राजेन्द्र परिहार, रविन्द्र मानकर, नमित उइके सहित कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। जहां सभी ने एक पेड मां के नाम रोपण इसे पोषण करने का संकल्प लिया।
-घर-घर विचारधारा और जनकल्याण: भाजपा जिलाध्यक्ष
बैठक में अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष, रामकिशोर कावरे ने कहा, राजनीति की शुचिता, पार्टी का शिष्ट्राचार और कार्यकर्ता तत्व का चारित्र बना रहना चाहिए। विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और जनकल्याण का भाव हरदम परिलच्छित रहे। अपना बूथ सबसे मजबूत रहे इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी से जुटना होगा। संगठन एप्प में बूथ, शक्ति केन्द्र और मंडल की कार्यकारिणी अपलोड करने का कार्य प्रमुखता से हो। ताकि तकनीकी रूप से दक्ष भाजपा का कार्यकर्ता सूचना प्रौधोगिकी के दौर में संगठन और जनकल्णकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का कारगर अस्त्र साबित हो सके। रामकिशोर कावरे ने कहा, इसी कडी में हर माह होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सहभागिता प्रमुखता से सुनिश्च्ति हो।
-प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में नया मार्ग : गौरीशंकर बिसेन
इसी कडी में पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा, हमें जीवन के हर क्षेत्र में परिश्रम करना होगा। हम सौभग्यशाली है कि, संगनात्मक रूप से हमारे परिश्रमी कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। हम इनके परिश्रम के बदौलत आने वाली हर चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक करेंगे। बैठक बहुत जवाबदार कार्यकर्ता उपस्थित है, मुझे आशा ही नहीं अपितु आपके कुशल नेतृत्व में हम आने चुनावों में भाजपा का परचम लहराने में कामयाब होंगे। श्री बिसेन ने आगे कहा, नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में संगठन तरक्की की नया मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही हमें संपर्क, संवाद और प्रवास पर विशेष ध्यान देना होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.