ब्रेकिंग

केंद्रीय विद्यालय में स्टेम प्रोत्साहन सप्ताह का शुभारंभ 

90817072025121103whatsappimage2025-07-17at5.33.24pm.jpeg

-हम आर्थिक दृष्टि से अग्रसर हो रहे हैं किंतु नवाचार और ग्लोबलब्रांड में पीछे हैं: उमाशंकर मिश्र
-भारत सरकार के आह्वान पर छात्र-छात्राओं को साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग मैथ्स के साथ जोड़ा जा रहा है
दुर्ग।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट स्टेम प्रोत्साहन सप्ताह का केंद्रीय विद्यालय में शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। आर्थिक दृष्टि से हमारी उन्नति लगातार हो रही है।  नवाचार एवं ग्लोबल ब्रांड के रूप में भारत की पहचान नहीं हो पा रही है। इसका अर्थ यह है कि नहीं ढंग से सोच नहीं पा रहे हैं विज्ञान और यह स्टेम प्रोत्साहन सप्ताह हमें इसीलिए प्रेरित कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय आर्य ने किया उन्होंने कहा-स्टेम  का अर्थ है साइंस, टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एवं मैथमेटिक्स। किसी भी नवाचार के लिए इन चार चीजों का तालमेल किया जाता है। नई टेक्नोलॉजी नई मशीन के लिए इन चारों का उपयोग जरूरी होता है। 
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विकास यादव ने छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रोबोट, क्रेन आदि विज्ञान और टेक्नोलॉजी पर आधारित प्रोजेक्ट का परिचय प्रस्तुत किया। कृषाली,  शिवानी, मेघा, लेपिका, सास्वत, प्रणव, वैभवी, आर्यन इन छात्रों ने एटीएल के तहत परियोजनाओं का प्रदर्शन किया ।

Image after paragraph

उल्लेखनीय है कि यह प्रोजेक्ट अमरनाथ सिंह के निर्देशन में बनाया गया। संजीव भदोरिया ने आईपी के प्रभाव एवं उपयोग पर अपना वक्तव्य रखा। संजय चतुर्वेदी ने फिजिक्स के दैनिक जीवन में उपयोग एवं महत्व पर अपनी बातें छात्र-छात्राओं से साझा की। स्टेम सप्ताह के अंतर्गत इसरो चंद्रयान-3 की सफलता कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोहित पिक क्वांटम कंप्यूटिंग ग्रीन एनर्जी डिजिटल इंडिया आदि विषयों पर विभिन्न कार्यक्रमों का विद्यालय में आयोजन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को वैदिक मैथ्स, साइंस टेक्नोलॉजी के प्रयोग आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
राजेश कुमार एवं श्रीमती रोशनी ने विज्ञान विभाग की ओर से छात्र छात्रों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवाजी सदन विजय रहा। प्रथम शिवजी सदन - आद्या पांडे, साई सूर्यान्श,जिज्ञासा डोते, सोनम द्वितीय अशोक सदन -प्रथमेश पटले, योषिता साहू,लक्षित साहु, अक्षत मिश्रा, कार्यक्रम के अंत में बिंदु शिवराजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के आयोजन में विज्ञान एवं गणित के महत्वपूर्ण भूमिका रही। एस के राय, विकास यादव, एसके चतुर्वेदी, संजीव भदोरिया, प्रकाश देवांगन, राहत तसनीम, अमरनाथ सिंह, राजेश चंद्राकर, रोशनी पुरुषोत्तम साहू, रामाशीष चौहान आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.