राजनीति

भाजपा ने किया कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश – पुत्र मोह में कांग्रेस को झोंकने का आरोप, कोल ब्लॉक घोटाले के दस्तावेज किए जारी

56221072025125652img-20250721-wa0126.jpg

-पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस को बताया ढोंग की राजनीति करने वाली पार्टी
दुर्ग।
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि “भूपेश बघेल पुत्र मोह में पूरी कांग्रेस को झोंक चुके हैं। आज कांग्रेस जिस व्यक्ति (चैतन्य बघेल) के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है, वह पार्टी में किसी पद पर नहीं है।” उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस पार्टी अब निजी स्वार्थ के लिए अपनी पूरी संगठनात्मक शक्ति का दुरुपयोग करेगी?
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल ने सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार की नई मिसालें कायम की हैं। उन्होंने शराब, कोयला, चावल, गोठान और पीएससी जैसे कई घोटालों के जरिए राज्य की जनता के संसाधनों को लूटा। श्रीवास्तव ने कहा कि अब जब इन घोटालों की जांच हो रही है, आरोपी जेल भेजे जा रहे हैं, तो कांग्रेस तथ्यों से भटकाने के लिए प्रदर्शन और भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
-कोयला आबंटन में कांग्रेस की संलिप्तता उजागर..
प्रेस वार्ता में संजय श्रीवास्तव ने कोयला आबंटन और पेड़ कटाई से जुड़े कई दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि “भूपेश बघेल ने खुद अपने कार्यकाल में कोल ब्लॉक के आवंटन और पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए कई पत्र केंद्र को भेजे। उन्होंने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को खदानें आबंटित करवाईं और अडानी समूह को ऑपरेटर नियुक्त किया गया।”
उन्होंने बताया कि..
16 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिफारिश भेजी।
31 मार्च 2021 को ओपन कास्ट गारे पेलमा सेक्टर-2 के लिए एमओयू किया गया।
19 अप्रैल 2022 को वन स्वीकृति स्टेज-1 और
23 जनवरी 2023 को स्टेज-2 के लिए सिफारिश की गई।
25 मार्च 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्थान को कोल माइंस आबंटित किया।
उन्होंने यह भी कहा कि जब कांग्रेस की केंद्र सरकार थी, तब भी हसदेव अरण्य को “नो गो जोन” से “गो एरिया” में लाने का काम तत्कालीन पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश द्वारा किया गया। यह सभी तथ्य कांग्रेस की कथनी और करनी का फर्क उजागर करते हैं।
-कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप..
श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ कोयला खनन का विरोध करती है, दूसरी तरफ खुद ही उसका समर्थन करती है। यह दोहरी मानसिकता नहीं, बल्कि ढोंगी राजनीति है। उन्होंने सवाल उठाया कि –
क्या कांग्रेस मनमोहन सिंह सरकार के समय लिए गए निर्णयों के लिए आज माफी मांगेगी?
क्या कांग्रेस अब बिजली का उपयोग बंद करेगी जैसा भूपेश बघेल खुद कहते थे कि विरोध करने वाले बिजली का उपयोग न करें?
क्या कांग्रेस हर अपराधी के पक्ष में ऐसे ही खड़ी होगी?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब यह साबित करने में लगी है कि उनके लिए सत्ता और पद से अधिक किसी खास व्यक्ति के व्यक्तिगत हित मायने रखते हैं।
-भाजपा ने मीडिया को सौंपे दस्तावेज..
भाजपा ने प्रेसवार्ता में कोयला आबंटन, पर्यावरणीय स्वीकृति, खदानों के एमओयू समेत कई पत्र और दस्तावेज प्रस्तुत कर कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। संजय श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि जब भी कांग्रेस से सवाल पूछे जाते हैं, वे जवाब देने के बजाय भावनात्मक कार्ड खेलने लगते हैं।
-प्रेसवार्ता में ये नेता रहे मौजूद..
प्रेस वार्ता में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार तथा जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे। उन्होंने कांग्रेस से स्पष्ट रूप से पूछा कि क्या वह अब भी अपने झूठ को छिपाने के लिए प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का काम करती रहेगी?

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.