ब्रेकिंग

दुर्ग भिलाई को एससीआर में शामिल करने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने साय सरकार का जताया आभार

71213072025062859img-20250713-wa0023.jpg

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें दुर्ग-भिलाई को एससीआर (स्टेट कैपिटल रीजन) में शामिल किये जाने पर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने विष्णुदेव साय सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा की अब क्षेत्र का विकास दुगुनी गति से होगा, जिससे यहां के नागरिकों के जीवन स्तर में ऊँचा उठेगा और शहर के विकास में यह फैसला मिल का पत्थर साबित होगा। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नया रायपुर अटल नगर में तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण को देखते हुए इस क्षेत्र के सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध विकास के लिए यह प्राधिकरण कार्य करेगा। यह प्राधिकरण राजधानी क्षेत्र के लिए योजना बनाना, निवेश को बढ़ावा देना, विभिन्न सरकारी और निजी संगठनों के बीच समन्वय तथा शहर के विस्तार को सही ढंग से नियंत्रित करने का काम होंगे।
        विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की दुर्ग भिलाई में बढ़ती जनसंख्या को देखते सरकार ने यह फैसला लिया है। ताकी भूमि का प्रभावी उपयोग और पर्यावरण को संरक्षित करते हुए शहरी विकास सुनिश्चित करना जरूरी है। इस तरह राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने में मदद करेगा। दुर्ग भिलाई हमेशा से ही शिक्षा, खेल और व्यापार की दृष्टि से क्षेत्र अग्रणी रहा है अब स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल किये जाने से शहर की उत्तरोत्तर प्रगति होगी। शहर का व्यापार में वृद्धि होने के साथ नागरिकों को शहरीकरण की सुविधा का लाभ मिलेगा। विधायक गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी केबिनेट मंत्री का दुर्ग वासियों की ओर से आभार जताये है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.