भिलाई नगर । बीती रात करीब 10:00 बजे फोरलेन पर पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास एक दुखद सड़क हादसे में नवदंपति की मौत हो गई। कोहका निवासी मुकेश कुर्रे (28 वर्ष) और उनकी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे (26 वर्ष) स्कूटी पर सवार होकर अपनी मौसी के घर से कोहका अपने घर लौट रहे थे। तभी रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही एक ट्रक ने ओवर ब्रिज नाला के समीप, आईटीआई के पास उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया।
इस हादसे में नवदंपति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि उनकी शादी को अभी मात्र दो महीने ही हुए थे। यह घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.