राजनीति

पवन बड़जात्या बने कैट दुर्ग जिला चेयरमैन, व्यापारियों में उत्सव और उम्मीद की लहर!

71606072025080427img_20250706_133035.jpg

-पवन बड़जात्या के नेतृत्व में नव ऊर्जा, नव विस्तार - अब दुर्ग व्यापार तैयार
-पवन बड़जात्या - नेतृत्व का वो स्तंभ जिन पर व्यापारियों का विश्वास अडिग है!
दुर्ग।
देश के प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दुर्ग जिला इकाई को एक नया, ऊर्जावान और दूरदर्शी चेयरमैन प्राप्त हुआ है। पवन बड़जात्या को आगामी दो वर्षों के लिए कैट दुर्ग जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह, एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल की संयुक्त अनुशंसा एवं समर्थन से संपन्न हुई।
कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा  अमर पारवानी को चेयरमैन नियुक्ति हेतु अधिकृत किया गया था। श्री पारवानी के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने पवन बड़जात्या के नाम का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए अनुमोदन प्रदान किया।
यह निर्वाचन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद  प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा एवं देखरेख में पूर्ण हुआ।
-पवन बड़जात्या का व्यापारी समाज में योगदान..
पूर्व अध्यक्ष, दुर्ग कपड़ा मार्केट - थोक कपड़ा मार्केट की नींव इन्हीं के कार्यकाल में रखी गई।
वर्तमान अध्यक्ष, हटरी बाजार व्यापारी संघ।
सक्रिय भूमिका रही: भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ, लघु उद्योग भारती, एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स।
निस्वार्थ सेवा, मिलनसार व्यक्तित्व, और संगठनों को जोड़ने की अद्वितीय क्षमता।
व्यापारिक संगठनों में इन्हें “भीष्म पितामह” की उपाधि से सम्मानित किया गया।
व्यापारीगणों की सराहना..
 प्रकाश सांखला ने कहा -
"पवन जी के नेतृत्व में दुर्ग व्यापार को नई दिशा मिलेगी। उनका अनुभव, निस्वार्थ सेवा और संगठन निर्माण की क्षमता अद्वितीय है।"
पायल जैन ने कहा-
"वे केवल एक चेयरमैन नहीं, बल्कि हम व्यापारियों के पथप्रदर्शक हैं। उनकी दूरदर्शी सोच और व्यवहारिक कार्यशैली प्रेरणास्पद है।"
राजेश नाहटा ने कहा -
"पवन जी के नेतृत्व में कैट दुर्ग को मजबूती, सक्रियता और नई पहचान मिलेगी। उनके पास हर व्यापारी के लिए समाधान है।"
इसके साथ-साथ प्रकाश गोलछा, प्रहलाद कश्यप, मोहम्मद अली हिरानी, विनय कश्यप, राकेश सकलेचा, आशीष खंडेलवाल, श्रेयांश नाहटा, विजय जैन, राजेश छाबड़ा, राकेश काला, संजय बोहरा सहित समस्त व्यापारीगणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ दीं।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.