दुर्ग। नगर निगम दुर्ग में जब से भारतीय जनता पार्टी की महापौर बैठी है तब से आए दिन भाजपा के कार्यकर्ता निगम कर्मचारियों और अधिकारियों से गाली गलौच और मारपीट की जा रही है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा के कार्यकर्ता कभी राजस्व विभाग में गाली गलौच कर रहे है, कभी बिजली कर्मचारी से मारपीट और वार्ड 5 में सामुदायिक भवन का ताला तोड़ कर कब्जा करने की कोशिश करना, कभी शक्ति नगर तालाब में बिना जानकारी के बिना जांचे दवाई डलवा देना जिससे तालाब की सारी मछली मर गई, और वार्ड 17 और वार्ड 18 में बदबू फैल गई जिससे महामारी की आशंका बढ़ गई। इस तरह की हरकत भाजपा के लोगों द्वारा किया जा रहा है। उधर महापौर जी सांसद जी के परिक्रमा करने में लगी है। महापौर से निगम सम्भल नहीं रहा है, महापौर जी 3 माह में शासन से कोई राशि नहीं ला पा रही है, न ही सासंद जी से सांसद निधि का पैसा ला पा रही है, शायद सांसद जी को निगम महापौर पर भरोसा नहीं है। वहीं निगम आयुक्त ठीक ढंग से प्रशासन नहीं चला पा रहे है। गुरुवार को कांग्रेस पार्षद दल ने आयुक्त से शिकायत की और निगम कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा की मांग की एवं नगर निगम में भाजपा के लोगों द्वारा जो मनमानी की जा रही है उसमें रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि ये सभी कार्य गैर कानूनी है इस पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में विजयंत पटेल उप नेता प्रतिपक्ष, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, दीपक साहू, भास्कर कुंडले, मनीष बघेल, अश्विनी निषाद, रुबीना हमीद खोखर, मनीषा सोनी,नीरा खिचरिया, पायल पाटिल,रेखा बंजारे शामिल थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.