-पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून का होगा विस्तार - मौसम वैज्ञानिक
रायपुर । मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि एक चक्रिय चक्रवात के परिसंचलन होने के पश्चात प्रबल होकर निम्रदाब में बदल जाएगा। जिसके कारण छत्तीसगढ़ में कल से हल्की से भारी वर्षा होगी। ज्ञात रहे इस समय मानसून पहले आ गया था, लेकिन दंतेवाड़ा में लटक गया जिसके कारण कृषि कार्य में काफी विलंब हो रहा है।
मौसम वैज्ञानिक डा. चन्द्रा के अनुसार खाड़ी में एक सिस्टम बन गया है जिसके कारण छत्तीसगढ़ में मानसून का विस्तार कल से शुरू हो जाएगा। मानसून की हवाएं आने के कारण तापमान गिर गया है। उन्होंने पूर्वानुमान व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा एवं वज्रपात होगा।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उत्तर उड़ीसा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है तथा यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके, अगले 24 घंटे में इसके प्रबल होकर एक निम्न दाब का क्षेत्र इसी स्थान पर बनने की संभावना है।
एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश तक दक्षिण गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक स्थित है तथा यह 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। कल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: चरम उत्तर और चरम दक्षिण रहने की संभावना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.