होम / बड़ी ख़बरें / नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों से मिले अमित शाह, बोले -अब हाथों में किताबें हैं, बंदूकें नहीं
बड़ी ख़बरें
रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने रायपुर में नक्सल प्रभावित इलाकों से आए बच्चों और युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन मासूम बच्चों के हाथों में कभी नक्सलियों ने बंदूकें थमा दी थीं, आज उनके हाथों में किताबें देकर उनका भविष्य संवारा जा रहा है।
श्री शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्सÓ पर पोस्ट करते हुए लिखा, छत्तीसगढ़ सरकार की 'लियोर ओयनाÓ योजना के अंतर्गत बीजापुर जिले के उसूर और गंगालूर ब्लॉक से आए युवाओं से रायपुर में मिलकर बेहद खुशी हुई। यह योजना बच्चों को मुख्यधारा से जोडऩे और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल इन बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर ले जा रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में भी बड़ी भूमिका निभा रही है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास का यह दूसरा दिन है। उन्हें सोमवार को नारायणपुर जिले का दौरा करना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब वे राजधानी रायपुर में ही सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों और कमांडर्स के साथ बैठक करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.