ब्रेकिंग

शहर में निकली माता जी की पालकी यात्रा

66023032026114209whatsappimage2026-03-23at5.09.58pm.jpeg

-धर्मप्रेमियों ने अपने कंधे में पालकी उठाकर माता जी को कराया नगर भ्रमण

Image after paragraph

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग के सत्तीचौरा में स्थित माँ दुर्गा मंदिर के 16वे वार्षिकोत्सव एवं चेत्र नवरात्र पर्व के अवसर पर रविवार को बाजे गाजे झांकी घोड़ी, बग्गी आतिशबाजी के साथ माता जी को पालकी में बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जस झांकी मंडली द्वारा आकर्षित झांकी की प्रस्तुति ने धूम मचा दी।
    समिति के ललित शर्मा पिंकी गुप्ता ने बताया कि श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर के 16 वे वार्षिक उत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व के अवसर पर चौथे दिवस माता जी की ऐतहासिक पालकी एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। माता जी की पालकी यात्रा सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर गंजपारा से शनिचरी बाजार, गांधी चौक, मोती काम्प्लेक्स, इंदिरा मार्किट, चंडी चौक, शिवपारा सिद्धार्थ नगर से होते हुए माँ दुर्गा मंदिर पहुँची।
     शोभायात्रा में माता जी की पालकी के साथ साथ, श्री माता जी की चलित झांकी,  धुमाल पार्टी, डीजे, जस झांकी घोड़ी बग्गी साथ साथ रही। शोभायात्रा सँध्या 5 बजे मां दुर्गा मंदिर से प्रारंभ की गयी जिसमें सबसे पहले माता के दरबार के सामने सभी बाजा ग्रुप ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी फिर शोभायात्रा प्रारंभ हुई।

Image after paragraph

    पालकी यात्रा में मातृशक्ति ने सबसे पहले सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में स्थापित चांदी की उत्सव मूर्ति को पालकी में बैठाया पालकी को कंधे में उठाकर माता जी मन्दिर परिसर से बाहर निकालकर रखा जहां भक्तो द्ववारा पूजा अर्चना की गई।
   शोभायात्रा में शहर में अलग अलग स्थानों में विभिन्न समाज, राजनीतिक दल, धार्मिक संगठन के लोगों ने पालकी का भव्य स्वागत किया जिसमें विभिन्न स्थानों में शरबत पोहा बिस्किट फल पानी स्वल्पाहार फलाहार गुल्फ़ी आइसक्रीम आदि सामाग्री का वितरण किया साथ ही साथ फूलों की वर्षा, आतिशबाजी के साथ माता जी की पालकी का पूरे नगर में स्वागत किया गया। 
   दुर्ग ही नही पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का यह पहला ऐसा स्थान है जहां से माता जी की पालकी यात्रा निकाली जाती है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ सभी धर्मप्रेमियों को होता है। क्षेत्र के सभी नागरिक माता जी की पालकी को कंधे में उठाकर नगर भ्रमण करवाते है,  पूरे नगर के भ्रमण के पश्चात माता जी की पालकी सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर पहुँची जहां माता जी की आरती कर पुनः मंदिर में विराजमान किया। शोभायात्रा में गोरिल्ला कलाकार में सभी का दिल जीत लिया। पूरे धर्मप्रेमियों के बीच में आकर माता के भजनों में झूमते नजर आए, जो आकर्षण का केंद्र रहा, चलित झांकी में।

Image after paragraph

शोभायात्रा में विशेष रुप से राजेंद्र साहू, अरुण वोरा ,प्रतिमा चंद्राकर, धीरज बाकलीवाल, श्याम शर्मा, राजेश यादव , अजय शर्मा, अशोक राठी, महेश टावरी, प्रवीण भूतड़ा, योगेन्द्र शर्मा बंटी, पायल जैन, सुरेश गुप्ता, डॉ  मानसी गुलाटी, राजेश शर्मा, बसन्त शर्मा, दीपक चावड़ा ,निर्मल शर्मा प्रतिभा सुरेश गुप्ता, कुलेश्वर साहू पार्षद, शिव नायक पार्षद, मनोज भूतड़ा नरेंद्र गुप्ता पिंकी गुप्ता गुड्डू कश्यप डब्बू चंद्रवंशी ललित शर्मा मनोज गुप्ता मनोज शर्मा विवेक मिश्रा राहुल शर्मा ईशान शर्मा मनोज गुप्ता लाला हर्षद पारख अर्जित शुक्ला दिनेश शर्मा प्रकाश सिन्हा मनीष सेन सोनल सेन संजय शर्मा गोपाल शर्मा घनश्याम पंड्या मनोज श्रीवास्तव नरेंद्र शर्मा रिषि गुप्ता नमन खण्डेलवाल कृतज्ञ शर्मा बिल्लू गुप्ता विनय मिश्रा सुयश गुप्ता सन्दीप गुप्ता  एवं समित्ति के सदस्य और हाजरों धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.