-पर्यावरण सेमिनार में वैज्ञानिकों ने रखे विचार
-पर्यावरण को सामूहिक प्रयास से ही बचाया जा सकता है :डॉ. अनीता सावं
-अगर हम झोला लेकर निकलेंगे तो पॉलिथीन का अनावश्यक प्रयोग नहीं होगा: उमाशंकर मिश्र
-चंदन एवं रुद्राक्ष के लगाए पौधे
दुर्ग। पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आज पर्यावरण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य उमाशंकर मिश्र थे। सेमिनार में डॉक्टर अनीता सावंत क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं वैज्ञानिक शिव पटेल एवं मनोज श्रीवास्तव ने अपने विचार रखें।
डॉ अनीता सावंत ने कहा - प्लास्टिक सुविधा जनक है लेकिन प्रकृति को नष्ट कर रहा है। इसके दुष्परिणाम गंभीर होते हैं, जो पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं। प्लास्टिक का प्राकृतिक रूप से विघटन नहीं होता है और यह लंबे समय तक मिट्टी और पानी में मौजूद रहता है, जिससे प्रदूषण और मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है। प्लास्टिक प्रदूषण से जल निकासी अवरुद्ध होती है, बाढ़ आती है, और समुद्री जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तुरंत उत्पन्न बच्चे के अंदर भी माइक्रो प्लास्टिक का दुष्प्रभाव देखा गया है। वैज्ञानिक शिव पटेल ने ई वेस्ट पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का आजकल अंधाधुंध उपयोग हो रहा है और अपडेटेड चीजों को हम अपडेट करने में विश्वास नहीं रखते उसे तुरंत बदल देते हैं और वर्तमान समय में की वेस्ट बढ़ता जा रहा है।
वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कचरे की प्रबंधन पर अपने विचार रखें। उन्होंने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि गीला कचरा और सूखा कचरा हमें अलग-अलग रखना चाहिए और कचरे का निष्पादन करके उसे खाद या एनर्जी का निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय आर्य ने किया। उन्होंने कहा- बदला है मौसम बदली फिजा है अपनी ही गलती की खुद को सजा है। कार्यक्रम में डॉ. अनिता सावंत, उमाशंकर मिश्र, शिव पटेल, मनोज श्रीवास्तव, एस.के. गजेंद्र, संजय सिंह, मूलचंद विश्वकर्मा, नईम खान, नीलेश वर्मा, पंकज प्रधान, हीरा लाल हुमने, शिवाकांत तिवारी, अरुण कुमार यादव, सिद्धांत श्रीवास्तव, राजेंद्र साहू, निखिल पवार, वाई. इम्मानुएल अभिषेक यादव,एस वी एस गायत्री राजेश चंद्राकर, सुजाता आर्य, अंजू ठाकुर सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग कंपटीशन और निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
छात्रों को मिला पुरस्कार...
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम अनुराग जयंजल महर्षिदयानंद आर्य, द्वितीय अदिति सिंगरौल डीएवी जामुल, तृतीय सौम्या चौरसिया केवी भिलाई रही। अधीरा शर्मा डीपीएस भिलाई, कृति सिंह केवी दुर्ग, कृति तुलसीकर, श्री महावीर जैन व विद्यालय, शिवानी देशमुख केवी दुर्ग को सांत्वना पुरस्कार मिला। पोस्टर द्वितीय श्रेणी कक्षा नवमी से 12वीं तक में प्रथम दिशा शुक्ला बी.एस.पी. से. 10, द्वितीय ज्योतिर्मयी प्रधान डीएवी जामुल, तृतीय भावलीन कौर भाटिया डीपीएस, दुर्ग रही सांत्वना पुरस्कार आरवी निखिल तेजस् दुर्ग, डॉली साहू श्रम निकेतन हायर सेकेंडरी जामुल, सोनाक्षी एमडीएवी, सेक्टर 6 भिलाई,वेदिका गीते डी ए वी एसीसी जामुल को मिला।
-निबंध प्रतियोगिता श्रेणी एक कक्षा छठवीं से आठवीं तक में
प्रथम अधीरा शर्मा डीपीएस भिलाई, द्वितीय रिया वर्मा केंद्रीय विद्यालय दुर्ग,
तृतीय कृति तुलसी कर श्री महावीर जैन विद्यालय दुर्ग रही।
सांत्वना पुरस्कार
सौम्या पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीएम वाई भिलाई, अवनी गुप्ता पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भिलाई , अनुष्का वर्मा डी ए वी पब्लिक स्कूल एसीसी जामुल , सिद्रा अली
डी ए वी पब्लिक स्कूल एसीसी जामुल को मिला,
निबंध लेखन द्वितीय श्रेणी कक्षा नवमी से 12वीं तक में प्रथम आशिता वर्मा,
डी ए वी पब्लिक स्कूल एसीसी जामुल, द्वितीय दिशा शुक्ला बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिलाई, तृतीय संचिता भोई, डी ए वी पब्लिक स्कूल एसीसी जामुल रहे।
सांत्वना पुरस्कार मेघा तुलसीकर श्री महावीर जैन विद्यालय दुर्ग, ज्योतिर्मयी प्रधान डी ए वी पब्लिक स्कूल एसी सी जामुल, साक्षी साहू, श्रम निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एसीसी अडानी जामुल , शुभम पूरी, श्रम निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल एसीसी अडानी जामुल भिलाई को मिला। डॉ अजय आर्य सभी का धन्यवाद किया। साथ ही सभी से निवेदन किया कि सभी बाजार जाते समय थैला लेकर जाने की आदत डालें। पेड़ पौधों की देखभाल करें। अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.