-सिविल लाइन व स्टेशन रोड शनिदेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किए महाप्रसादी ग्रहण
दुर्ग । शहर में श्री शनिदेव की जन्मोत्सव मंगलवार को पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिविल लाईन, स्टेशन रोड और गंजपारा स्थित शनिदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। मंदिरों में सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर अलका बाघमार, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। यहां उन्होने भगवान शनिदेव से शहर की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। शाम को मंदिरों में महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण करने श्रद्धालू बड़ी संख्या में जुटे।
भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव सिविल लाईन नाना-नानी पार्क के सामने स्थित शनिदेव मंदिर में भव्य महोत्सव के रुप में मनाया गया। यहां सुबह मंदिर के पंडित संतोष कुमार दुबे के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की विधिवत् अभिषेक और पूजन किया। इस दौरान शनिदेव के जयघोष गुंजायमान रहे। शाम को महाभंडारा का आयोजन किया गया। महाप्रसादी ग्रहण कर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।
महाप्रसादी वितरण पश्चात महाआरती की गई। महाआरती में श्रद्धालुओं ने नाच गाकर भगवान शनिदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व भक्ति प्रकट की। इस अवसर पर श्री शनिदेव सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष संजय सोलंकी, कोषाध्यक्ष दिब्येन्दु भट्टाचार्य, सचिव रविन्द्र भटनागर,सह-सचिव अशोक त्रिवेदी, प्रचार सचिव अरुण मिश्रा,सदस्य अनूप यादव, चंद्रहास श्रीवास्तव,मयंक पांडेय, सतीश गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सविता भटनागर के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इसी प्रकार स्टेशन रोड स्थित श्री मनोकामना सिद्ध गज केसरी शनि शक्तिधाम में श्री शनिदेव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में शनिदेव की विशेष अभिषेक व पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात् देश की खुशियाली के लिए पंच कुंडीय शनि महायज्ञ किया गया। शनिदेव जी को 108 किलो लड्डुओं का महाभोग लगाया गया, वहीं शाम को भंडारा और 108 दीपों से महाआरती की गई। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक पं. हितेश शर्मा के अलावा अन्य श्रद्धालू व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.