राजनीति

सौ -सौ चूहे खा बिल्ली हज को चली: सुरेंद्र कौशिक

97620052025135348whatsappimage2025-05-20at7.21.47pm.jpeg

-कांग्रेस की तथाकथित संविधान यात्रा पर भाजपा का बड़ा हमला
दुर्ग।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में सोमवार को हुई कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान के नाम पर "सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली" की कहावत को चरितार्थ कर रही है। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस संविधान के नाम पर झूठा नैरेटिव सेट करके देश को बरगलाने की लाख कोशिश कर ले, लेकिन कांग्रेस के नितांत संविधान व लोकतंत्र विरोधी राजनीतिक चरित्र से वाकिफ देशवासी अब कांग्रेस के इस झाँसे में कतई नहीं आने वाले हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि आज संविधान बचाने के नाम पर कांग्रेस मिथ्या प्रलाप कर रही है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में ही संविधान का सबसे ज्यादा मखौल उड़ाया गया। इससे अधिक शर्मनाक कृत्य और क्या हो सकता है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में देश पर आपातकाल थोपकर न केवल मूल नागरिक अधिकारों व प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोंटा गया था, अपितु विपक्षविहीन संसद में संविधान संशोधन करके संविधान की मूल प्रस्तावना तक को बदलने का पाप किया था। कांग्रेस ने न केवल पूरे देश को जेल बनाकर रख दिया था अपितु संसदीय लोकतंत्र और समूची संवैधानिक व्यवस्था को नष्ट-भ्रष्ट किया था। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली कोरी सियासी ढकोसलेबाजी है। संविधान की रचना से लेकर अब तक कदम-कदम पर संविधान की आत्मा को लहूलुहान करती आ रही कांग्रेस एक बार फिर मिथ्या प्रलाप करके अपने टूलकिट एजेंडे पर काम कर रही है। भारत में आरक्षण के नाम पर झूठ फैलाने वाली कांग्रेस अमेरिका में अपने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर खामोश क्यों है, जिसमें राहुल गांधी ने आरक्षण का खुलकर विरोध किया था। अब कांग्रेस किस मुंह से सँविधान की रक्षा की बात कर रही है? साम्प्रदायिक तुष्टीकरण जिस कांग्रेस की रग-रग में व्याप्त है, वह कांग्रेस लगातार संविधान की भावनाओं का खुला अपमान करके संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा के नाम पर सिवाय पाखंड के कुछ नहीं कर रही है।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कांग्रेस की वैचारिक दरिद्रता पर तंज कसते हुए कहा कि वामपंथ और विदेशी ताकतों से उधार में लिए गए विचारों से कांग्रेस जो नित-नये झूठे नैरेटिव चला रही है, उसमें वह अंततः मुंह की ही खाएगी। दरअसल संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं का लगातार मखौल उड़ाने वाली कांग्रेस को संविधान बचाओ रैली के नाम पर पाखंड करने के बजाय आत्म मंथन करना चाहिए और संविधान, संवैधानिक व्यवस्थाओं व संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट-भ्रष्ट करने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए। सत्ता-पिपासा के चलते कांग्रेस ने संविधान की आत्मा पर लगातार प्रहार किया है और अब कांग्रेस के लोग संविधान की किताब लहराते देशभर में संविधान को लेकर झूठ फैला रहे हैं। यह पाखंड कांग्रेस की वैचारिक दरिद्रता और दोहरे राजनीतिक चरित्र का परिचायक है। श्री कौशिक ने कहा कि अपने शासनकाल में कदम-कदम पर संविधान का चीरहरण करने वाली कांग्रेस विदेशी ताकतों और वामपंथियों के हाथों कठपुतली बनकर राजनीतिक हितों और साम्प्रदायिक तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस ने संविधान में मनमाने संशोधन किए। इसी प्रकार कांग्रेस ने संविधान की धारा 356 का मनमाना दुरुपयोग कर गैर कांग्रेसी राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का शर्मनाक सिलसिला चलाया जो सन 1992 में कथित बाबरी ढाँचा ढहने के बाद भाजपा की मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की चार राज्य सरकारों की बर्खास्तगी तक बदस्तूर चला।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को केवल सत्ता से ही मतलब है। संविधान, संवैधानिक व्यवस्थाओं और संवैधानिक संस्थाओं का मखौल उड़ाना तो कांग्रेस के डीएनए में है, चाहे वह सत्ता में रहे या सत्ता से बाहर। संविधान बचाओ रैली कर रही कांग्रेस पहले इस सवाल का जवाब दे कि जब 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने सत्ता सम्हाली तो उसके तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में सीबीआई के प्रवेश पाबंदी क्यों लगाई थी? संविधान के संघीय ढाँचे की व्यवस्था को इस प्रकार चुनौती देकर कांग्रेस ने क्या अपने संविधान-विरोधी चरित्र का शर्मनाक प्रदर्शन नहीं किया था? श्री कौशिक ने कहा कि आज सत्ता से बाहर होकर संविधान के नाम पर झूठ फैला रही कांग्रेस तमाम संवैधानिक संस्थाओं को सरेआम अपमानित कर रही है। केंद्रीय जाँच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समेत जाँच एजेंसियों पर सवाल उठा रही है। ईवीएम पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस के इसी दोहरे चरित्र ने कांग्रेस को न केवल राजनीतिक तौर पर, अपितु वैचारिक स्तर पर भी कंगाल बना दिया है, अप्रासंगिक बना दिया है। अगर कांग्रेस ने आत्म मंथन नहीं किया और इसी तरह के पाखंड करती रही तो एक दिन वह खुद को इतिहास के कूड़ेदान में देखने के लिए तैयार रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.