साजा/बेमेतरा। ब्लॉक देवांगन समाज साजा के अध्यक्ष नारद देवांगन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुनकर प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक नियुक्त किए जाने पर समाज में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि को ब्लॉक देवांगन समाज साजा के लिए गौरव का विषय बताया गया है।
नारद देवांगन की नियुक्ति पर ब्लॉक देवांगन समाज साजा एवं जिला देवांगन समाज बेमेतरा के सामाजिक बंधुओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, समर्पण और कर्मठता से संगठन व समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इसी कड़ी में देवांगन समाज के अन्य पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। छत्रकुमार देवांगन (कुसमी), नारद देवांगन (साजा) एवं कोमल देवांगन (देवरबीजा) को जिला बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई दी गई। वहीं राजू देवांगन को प्रदेश बुनकर प्रकोष्ठ का सहसंयोजक चुने जाने पर समाजजनों ने मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
बधाई देने वालों में जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष कामदेव देवांगन, सचिव मेघराज तरार, उपाध्यक्ष दिनेश देवांगन, कोषाध्यक्ष डिकेन्द्र देवांगन, युवा अध्यक्ष घनश्याम देवांगन सहित जिला व ब्लॉक स्तर के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं महिला समाज की प्रतिनिधि शामिल रहीं।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देवांगन समाज के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.