दुर्ग। नगर निगम के पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल ने सुशासन तिहार व समाधान शिविर को महज दिखावा निरूपित किया है। उन्होने कहा कि समाधान शिविरों में खाली पड़ी कुर्सियां इस बात का संकेत है कि जनता को इस तरह के आयोजन पर किसी भी की तरह का विश्वास नही है। निगम महापौर और आयुक्त को शहर के विकास की दिशा मेंं काम करना चाहिए। श्री बाकलीवाल ने कहा कि सुशासन तिहार में जमा होने वाले आवेदन ज्यादातर बुनियादी समस्याओं से जुडे हुए हैं। कोई बिजली समस्या से परेशान है, कोई पानी तथा सडक नाली के निर्माण की मांग कर रहा है। वर्तमान में निगम के पास लाईट तक नही है। पेयजल संकट से निजात दिलाने बोरिंग की सामग्री की खरीदी भी नही की गई है। सड़क व नाली निर्माण के लिए शासन से पैसा नही आ रहा है। श्री बाकलीवाल ने कहा कि निगम महापौर का महासफाई अभियान तोड$फोड़ अभियान के रूप में तब्दील हो गया है। सफाई का काम ठप्प है, लेकिन तोड$फोड़ बेधड़क जारी है। इससे शहर की जनता परेशान है। श्री बाकलीवाल ने कहा कि सुशासन तिहार और समाधान शिविर अपनी कमजोरी पर पर्दा डालने के लिए चलाया जा रहा है। जनता को भ्रमित कर के दिखावेबाजी की जा रही है। निगम महापौर शासन से राशि लाने में कमजोर साबित हो रही है। निगम में विकास कार्य का काम ठप्प हो गया है। उन्होनेे कहा कि पूर्व में स्वीकृत किए गए कार्य अभी तक शुरू नही किए गए है। यही नही पूर्व में संपन्न हो चुके विकास कार्यो का भुगतान भी नगर निगम अभी तक नही कर पाई है। श्री बाकलीवाल ने कहा कि निगम महापौर और आयुक्त को शहर के विकास को आगे बढाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। शहर की जनता की परेशानियों को नजर अंदाज करने का काम मौजूदा परिषद कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.