ब्रेकिंग

खदान पारा नेवई पहुंची महापौर, पेयजल संकट पर बुलवाया टैंकर

1747225900_WhatsAppImage2025-05-14at5.58.35PM.jpeg

- एमआईसी भी रहे मौजूद
रिसाली।
लोगों की समस्याओं से रूबरू होने महापौर शशि सिन्हा वार्डो तक पहुंच रही है। खदान पारा नेवई में पेयजल संकट होने पर टैंकर के माध्यम से पानी आपूर्ति करने निर्देश मौके पर ही दी। इस दौरान महापौर ने सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।
महापौर शशि सिन्हा श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र वार्ड 34 का भ्रमण की। इस दौरान नागरिकों ने लो प्रेसर की वजह से अंतिम छोर तक पानी के नहीं पहुंचने की शिकायत की। साथ ही नागरिकों का कहना था पेयजल टैंकर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। महापौर शशि ने पूर्व निर्धारित टैंकर प्वाइंट की न केवल जानकारी ली, बल्कि समय पर टैंकर उपलब्ध कराने निर्देश दिए। इस दौरान महापौर ने सफाई संबंधी जानकारी नागरिकों से ली। भ्रमण कार्यक्रम में एमआईसी अनिल देशमुख, जहीर अब्बास, पार्षद राहुल राय, जल विभाग प्रभारी गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार समेत बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Image after paragraph

-नल पर टोटी लगाने दिए निर्देश..
महापौर शशि सिन्हा ने नागरिकों से अपील की है कि पानी को व्यर्थ न बहाए साथ ही खुले नल पर टोटी अवश्य लगाए। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिस घर के नल में टोटी नहीं लगाया जाएगा या पानी व्यर्थ खुले स्थान में बहते पाए जाने पर कार्यवाही प्रावधान के अनुरूप की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.