-आरोपियों से जप्त किया गया आपत्तिजनक सामग्री
-आरोपियों को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
भिलाई। रविवार को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु व्ही. आर. टावर जुनवानी में संचालित अगम ब्यूटी सेलून एवं स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर लड़़कियों से देह व्यापार करवा रही है। सूचना पर तत्काल महिला अधिकारियों कर्मचारियों के साथ टीम गठित कर पुलिस कर्मचारी को पाईंटर नियुक्त कर स्पा सेंटर में अगम ब्यूटी सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया । मौके पर स्पा सेंटर की संचालिका श्रीमति प्रिया सिंह से आपत्तिजनक सामग्री, पॉच नग रजिस्टर एवं 4 हजार रूपये तथा स्पा सेंटर के रूम में ग्राहक एस.के. द्विवेदी, धर्मशील खोब्रागढ़े, राहुल चौधरी एवं विकास गेन्ड्रे मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री एवं विभिन्न कम्पनी के पॉच नग मोबाईल को विधिवत जप्त किया गया । आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 533/25 अनैतिक देेह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक, उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, आरक्षक तुषार छेदैया, जी.लक्ष्मीनारायण, संतोष निर्मलकर, सविन्दर सिंग की भूमिका उललेखनीय रही ।
गिरफ्तार आरोपी..
1- प्रिया सिंह
2- एस.के. द्विवेदी,
3- धर्मशील खोब्रागढ़े,
4- राहुल चौधरी
5- विकास गेन्ड्रे
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.