खेल

दुर्ग जिला मिनी सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के बालक वर्ग में पारस, आकांक्षित, शिल्पावम अभिनव बने विजेता

1746452062_WhatsAppImage2025-05-05at7.01.27PM1.jpeg

RO. NO 13259/76

-बालिका वर्ग में श्रेष्ठा, मयूरिका, मानस्वी परिधि बनी विजेता
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन एवं प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा कृष्णा विकास टेक्नो स्कूल के सहयोग से आयोजित दुर्ग जिला मिनी सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का कल समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह  कृष्णा विकास टेक्नो स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निधि शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा की अध्यक्षता तथा अंतराष्ट्रीय साहित्यकार डॉ रौनक जमाल, अंतरास्ट्रीय आर्बिटर अलंकार भिवगड़े फीडे आर्बिटर रॉकी देवांगन के विशेष आतिथ्य में किया गया। जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 7 के बालक वर्ग में प्रथम स्थान पारस यादव 5.5 अंक  द्वितीय  अव्यव बिचपुरिया 5 अंक अंडर 7 के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान श्रेष्ठा भारद्वाज 3अंक द्वितीय शांभवी सिंह 3 अंक अंडर 9 बालक वर्ग में प्रथम स्थान आकांक्षित साहू 5.5 अंक द्वितीय तुषार यादव 5 अंक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मयूरिका मान्या 4 अंक द्वितीय आशरिया शर्मा 3 अंक अंडर 11 बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिल्प कुमार घोड़ेसवार 5.5 अंक द्वितीय वी विराट अय्यर 5 अंक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मानस्वी शर्मा 3.5 अंक द्वितीय शानविका  उदवाला अंडर 13 बालक वर्ग में प्रथम स्थान अभिनव सिंह राजपूत 5 अंक द्वितीय गुणवंत साहू बालिका वर्ग में प्रथम स्थान परिधि लिलहरे 6 अंक द्वितीय स्थान  काशवी जैन 4.5 अंक ने प्राप्त कर राज्य मिनी सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप बेमेतरा के लिए चयनित हुए।

Image after paragraph

सभी चयनित खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उक्त जिला चैंपियनशिप में तृतीय एवं चतुर्थ  स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया। तथा सभी वर्ग के भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। 
    मुख्य अतिथि निधि शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों एवं भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपमें से कोई विश्वनाथ आनंद, डी गुकेश जैसा मुकाम हासिल करे यही मेरी शुभकामनाएं है। समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार जीत लगे रहती है। हार से मायूस न होकर खिलाड़ी इससे प्रेरणा लेकर आगे अपने प्रदर्शन में सुधार लाए। विशेष अतिथि डॉ रौनक जमाल ने भी भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा आयोजन की सराहना की। उपस्थित अतिथियों का स्वागत संघ के उपाध्यक्ष दिनेश जैन, अनिल शर्मा, मोरध्वज चंद्राकर,त्रिलोक सोनी,शेख लतीफ मोहन सिन्हा ने किया। टूर्नामेंट में अंतराष्ट्रीय आर्बिटर अलंकार भिवगड़े   चीफ आर्बिटर एवं फीडे आर्बिटर रॉकी देवांगन डिप्टी चीफ आर्बिटर थे। सहायक आर्बिटर के रूप में सीनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा, शेख लतीफ, विक्रम सिंह,आशुतोष चावरे,चंदन विश्वकर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

RO. NO 13259/76

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13259/76
69811042025172147d_getfile.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.