छत्तीसगढ़

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने की परिचर्चा

26819042025150240img-20250419-wa0165.jpg

-भाजपा अनुसूचित जाति- जनजाति  मोर्चा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने किया संवाद
बालाघाट।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा की। भाजपा कार्यालय में उनकी आत्मीय अगवानी कर स्वागत- सत्कार किया गया। जहां उन्होंने भाजपा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से खासतौर पर मुलाकात महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया। इस दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के जनप्रतिनिधियों ने  क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल से संवाद किया। जिसे ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्होंने उनके समाधान की बात कही। सर्वप्रथम भारत माता, डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर नानो कावरे, पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक गौरव सिंह पारधी, राजकुमार कर्राहे, पूर्व मंत्री प्रदीप गुड्डा जायसवाल, पूर्व विधायक रमेश दिलीप भटेरे, पूर्व जिलाध्यक्ष डां टीडी वैध, रमेश रंगलानी, सत्यनारायण अग्रवाल, श्रीमती लता एलकर मंचासीन रहे। बैठक का सफल संचालन एक राष्ट्र, एक चुनाव की अभिकल्पना के साथ भाजपा जिला महामंत्री मौसम बिसेन ने किया, वहीं जिला महामंत्री डां नरेंद्र भैरम ने आभार माना।
-ये रहे उपस्थित 
इस अवसर पर महेंद्र सुराना, अभय सेठिया, दिलीप चौरसिया, संजय मिश्रा, संजय पप्पू गौतम अजय मेश्राम, शंकरलाल टांडेकर, संबलसिंह धुर्वे, माया उइके, कल्पना मर्सकोले मालती मर्सकोले, प्रवीण मेश्राम, रमाकांत डहाके, सोनाली कुशराम, फूलचंद सहारे,  झामसिंह नागेश्वर, हेमा वाधवानी, सिद्धांत पाटिल, संतोष सिंगारे, अखिलेश चौरे, गरिमा गौतम, मीना रांहगडाले, राजेश मेश्राम, नावेद खान, रामप्रसाद राऊत, संदीप मिश्रा, सतीश लिल्हारे, योगेश बिसेन, योगेश खैरवार, योगेश शरणागत, संतोष साहू, संकेत राठौर, विजय पटले, पंकज खोखले, वेदराम राहंगडाले, सुनील राहंगडाले, चित्र ठाकरे, आलोक चौरसिया, राणा कल्याण सिंह, पुष्पेंद्र देशमुख, सुनील जैन, डिलश तारान, रवि मानकर, मुकेश पाटिल, राजेश सिरशाम, राधेलाल मर्सकोले, दुलीचंद राजनगिरे, लक्ष्मी मेरावी, भगवती मेरावी, पार्वती टेकाम, गीता बिसेन, संध्या परते, मंजू लता मरकाम, मंजू बोरकर, रामकली टेकाम, वंदना बारमाटे, संजू वराडे सुंदरलाल टेकाण, नीलू मरावी, रूपसिंह धुर्वे, हर्षित रेड्डी, मानसिंह मेरावी, ओमप्रकाश मरावी, राजेश उइके, धनेंद्र भलावी, सुधीर चौधरी, सुमित यादव और हेमेंद्र क्षीरसागर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी: अजय जामवाल
जन संवाद करते हुए भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा, आजादी के बाद से देश तेज गति से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। गुलामी के दौर में अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति, सभ्यता और पहचान को नष्ट भ्रष्ट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अब अनुकूल परिस्थितियों में उन अवस्थाओं को और अधिक ठीक करना होगा। सत्ता को व्यवस्था के तौर पर बदलने के प्रयास जारी है। अनुसूचित जाति- जनजाति वर्ग का कल्याण संगठन और सत्ता का मूल भाव है। हमें जरूरतमंदों तक उनकी योजनाओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी सेवक बनकर पूरी करनी होगी। आज जनसंवाद के माध्यम से अति महत्वपूर्ण वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंटकर परम आनंद की अनुभूति हुई। श्री जामवाल ने कहा, अवस्था का मूल कारण कांग्रेस को सत्ता सौपना है। इंदिरा गांधी के शासनकाल में सत्ता एक पेशा बनकर रह गई थी। श्री जामवाल ने कहा, हम सब सौभाग्यशाली है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। भाजपा के लिए प्रथम राष्ट्र, द्वितीय संगठन अंत मे स्वयं है। इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जन कल्याण के कार्यों को अमली जामा पहना रही है। हमें भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, शिक्षा, नशा मुक्ति, समरसता के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। तभी हम समृद्ध,  खुशहाल आत्मनिर्भर भारत की अभिकल्पना को साकार कर पाएंगे। यह सब जिम्मेदारी हम सबको मिलकर निभानी होगी।
-कार्यकर्ताओं की निर्णायक भूमिका:  रामकिशोर कावरे
इसके पूर्व प्रस्तावना उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि हमें बताते हुए गर्व और गौरव की अनुमति हो रही है कि जिले के 1675 बूथों में बूथ अध्यक्ष और कार्यकारणी का गठन किया जा चुका है। इसी तरह 37 में से 36 संगठन तक मंडलों में मंडल के कार्यकारणी का गठन भी हो चुका है। पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर वर्तमान तक जनकल्याण समरसता और नवजागरण के कार्य जारी है।  इसी कड़ी में 11 अप्रैल को सामाजिक क्रांतिसूर्य  महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, 14 अप्रैल को संविधान रचियता डां बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम प्रत्येक बूथों में मनाए गए। क्रम में 21 मई को संविधान सम्मान समारोह और वक्फ संशोधन अधिनियम पर जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सभी देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.