होम / दुर्ग-भिलाई / नवरात्रि पर्व - विधायक गजेन्द्र यादव ने की गौशाला में सेवा
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिन शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने गौशाला में सेवा किये, गायों को चना गुड़ और हरा चारा खिलाये और सभी को गौ सेवा के लिए प्रेरित किये। इस दौरान एक कार्यकर्त्ता का जन्मदिन भी मनाया गया।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की गौशाला में गायों की सेवा और संरक्षण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अवधारणा है, जो भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। गौशाला गायों की देखभाल और संरक्षण किया जाता है।
गाय को भारतीय संस्कृति में माता के रूप में पूजनीय माना जाता है, इसलिए गौ सेवा को एक धर्म और कर्तव्य के रूप में देखा जाता है। गौ सेवा और गौशालाएं भारतीय संस्कृति और समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें गौ सेवा को बढ़ावा देना चाहिए और गौशालाओं को मजबूत बनाना चाहिए।
जन्मदिन पर करे गौशाला में सेवा -
विधायक गजेन्द्र यादव ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा की अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर गौशाला पहुंचकर अपनी सेवा जरूर देवें। एक दिन की सेवा से गौ माता का आशीर्वाद मिलेगा और उनके लिए हरा चारा की व्यवस्था भी हो जाएगी। इसकी शुरुआत आज एक भाजपा कार्यकर्त्ता के जन्मदिन के साथ की गई। उन्होंने गौ माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए और गायों को हरा चारा खिलाये और गौशाला में गौ माता की सेवा के लिए दान भी दिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.