रायपुर। रायपुर में नाबालिग बॉयफ्रेंड ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में चम्मच घुसा दिया. मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के मोहदी गांव का है. मृतिका सरिता यादव (28) का शव 23 मार्च को गांव के खेत में मिला था. महिला के गले, गुप्तांग, जांघ और शरीर के अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले थे. महिला के पति ने विधानसभा थाने में 22 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. पुलिस जांच में पता चला कि सरिता का 17 साल के नाबालिग से अफेयर था. हालांकि पिछले कई दिनों से उसने नाबालिग से रिश्ता तोड़ लिया था और बातचीत बंद कर दी थी. पुलिस का शक नाबालिग पर गहराया. आरोपी को जैसे ही पुलिस ने हिरासत में लिया, उसने अपने दो दोस्तों के साथ महिला की हत्या करना कबूल किया. आरोपी को शक था सरिता का किसी दूसरे व्यक्ति से भी अफेयर शुरू हो गया इसलिए वह संबंध तोड़ रही है और बात नहीं कर रही है. नाबालिग आरोपी ने कहा कि महिला अपने पति और मुझे धोखा दे रही थी, इससे वारदात को अंजाम दिया है.
अंतिम बार मिलने के लिए बुलाया था खेत में सीएसपी पूर्णिमा लांबा ने बताया, 'नाबालिग आरोपी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड को 20 मार्च को बातचीत करने और अंतिम बार मिलने के बहाने से बुलाया था. वह फिर उसे बाइक पर बैठाकर अपने दोस्त समीर निषाद के साथ धरसींवा इलाके के मोहदी गांव ले गया. रात में सुनसान खेत में पहुंचे. इस दौरान आरोपी ने महिला के गले पर चम्मच से वार कर दिया. फिर उसके शरीर के कई हिस्सों में वार किया, जिससे महिला की मौत हो गई. हत्या को रेप दिखाने की साजिश रची. महिला के प्राइवेट पार्ट पर वार किया. उसके कपड़े उतार दिए. नाबालिग ने महिला को अर्धनग्न कर दिया ताकि पुलिस को लगे की किसी ने महिला की रेप के बाद हत्या की है. मृतिक अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी. उसके दो बच्चे थे. पुलिस ने नाबालिग उसके दोस्त समीर निषाद और कोमल धीवर को गिरफ्तार कर लिया.
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.