छत्तीसगढ़

स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा की शोक सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मंत्री एवं न्यायाधीशगण..

16018022026143547whatsappimage2026-02-18at7.55.22pm.jpeg


 

Image after paragraph

बिलासपुर। दिनांक 18 फरवरी 2026 को सायं 05 बजे से 06:30 बजे तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश की पूज्य माताजी स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा (जन्म: 10 जुलाई 1942 | निधन: 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु शांति हवन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बोदरी, बिलासपुर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति हवन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात भजन संध्या एवं शोक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित सभी जनों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Image after paragraph

शोक सभा में रमेश सिन्हा की पूज्य माताजी स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा के जीवन, उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उच्च संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि माताजी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं सेवा भाव की प्रेरणा देता रहा है। उनकी स्मृतियाँ परिवार एवं शुभचिंतकों के लिए सदैव शक्ति और प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तोखन साहू, गजेंद्र यादव, उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, रमेश बैस, विधायक सुशांत शुक्ला, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, रजिस्ट्रार जनरल व रजिस्ट्री के अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी, जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांत, गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.