महापौर अलका बाघमार के अथक प्रयास रंग लाई, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व मंत्री अरुण साव का जताया आभार
दुर्ग। शहर क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम के 60 वार्डों में अंदरूनी सड़कों, नालियों एवं अन्य अधोसंरचना कार्यों के लिए 16 करोड़ रुपये की राशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति महापौर अलका बाघमार के लगातार प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से गली-मोहल्लों में जर्जर सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की समस्या के समाधान हेतु की जा रही मांग को अंततः शासन ने हरी झंडी दे दी है।
अधोसंरचना मद से प्राप्त 16 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर महापौर अलका बाघमार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं डिप्टी सीएम व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि केवल सड़क और नाली निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सरकार और जनता के बीच विश्वास की कड़ी को और अधिक मजबूत करने का प्रतीक है।
महापौर अलका बाघमार ने जानकारी दी कि इससे पूर्व लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है, जिनकी टेंडर प्रक्रिया जारी है।
बता दे कि 9 करोड़ धमधा रोड से आदित्य नगर सिंधिया नगर होते हुए रायपुर नाका,9 करोड़ शहीद चौक से राजेंद्र पार्क सड़क चौड़ीकरण,4 करोड़ साइंस कॉलेज के बगल से कैनल रोड,17 करोड़ मल्टी नेशनल पार्किंग इंदिरा मार्केट,3 करोड़ का नाला करीडीहि।
महापौर ने कहा कि मुख्य मार्गों के साथ-साथ अब गली-मोहल्लों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन क्षेत्रों में सड़कें और नालियां खराब हैं, वहां शीघ्र कार्य प्रारंभ कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने दोहराया कि निगम का संकल्प है कि विकास की गति सतत बनी रहे और प्रत्येक वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं सुलभ हों।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अन्तर्गत 2025-26 के द्वितीय चरण में निकाय क्षेत्रान्तर्गत आवश्यक कार्य गुण्डरदेही रोड़ से गौठान होते हुए प्रधानमंत्री आवास (ए.एच.पी.) कॉलोनी होते हुए हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय एवं पोटिया चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य। (लंबाई 4.50 कि.मी. के लिए 14 करोड़ साथ ही उरला मुख्य मार्ग से प्रस्तावित एस.टी.पी. तक सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु 3 करोड़ की राशि से किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.