होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग ग्रामीण विधायक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने दिलाया बर्तन
दुर्ग-भिलाई
- रिसाली में खुला बर्तन बैंक
रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पहल की है। उनकी अनुशंसा पर तुलसी स्व सहायता समूह रिसाली को बर्तन उपलब्ध कराया गया। आजीविका मिशन कार्यालय में आयुक्त मोनिका वर्मा, विधायक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू व राजू जंघेल ने समूह को बर्तन सौपा।
वन टाइम यूज प्लास्टिक और डिस्पोजल सामानों पर प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार समूह के माध्यम से बर्तन बैंक खुलवा रही है। इसके लिए आजीविका मिशन के माध्यम से निःशुल्क बर्तन दिया जा रहा है। रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि महिला समूह बर्तनों का निश्चित दर पर किराए पर देगी। आमदनी से कुछ राशि जोड़कर वे बर्तनों की संख्या को बढ़ा भी सकती है। इससे महिलाएं को अतिरिक्त आमदानी होगी। बर्तन सौपते समय प्रभारी अभियंता गोपाल सिन्हा, सहायक परियोजना अधिकारी टिकेन्द्र वर्मा, आईरा आनंद, अरूणा धृतलहरे, मुकेश देशमुख, कुंजेश्वरी साहू, लता महानंद विशेष रूप से उपस्थित थे।
संकल्प भी ली समूह के सद्स्यों ने...
इस अवसर पर तुलसी महिला स्व सहायता समूह रिसाली की सद्स्यों ने संकल्प ली कि विभिन्न कार्यक्रमों में डिस्पोजल सामानों का उपयोग नहीं करेंगी। वहीं आजीविका मिशन द्वारा उपलब्ध कराए बर्तनों का उपयोग करने लोगों को प्रेरित भी करेंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.