होम / दुर्ग-भिलाई / पं दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों में अंत्योदय और राष्ट्रसेवा का मार्ग - मंत्री गजेन्द्र यादव
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राष्ट्रचिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर दुर्ग बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किये।
इस अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का साधन माना। उनका अंत्योदय का विचार आज भी जनकल्याण और समावेशी विकास की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर विकास की ऐसी समग्र दृष्टि प्रस्तुत करता है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सहभागिता की भावना निहित है। उनका चिंतन भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक आवश्यकताओं के अनुरूप आत्मनिर्भर एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। अंत्योदय की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और शासन की सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.