होम / दुर्ग-भिलाई / छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन का विस्तार कर अनेक पदों पर की गई नियुक्तियां
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के तत्वावधान में पांच बिल्डिंग स्थित सामुदायिक भवन दुर्ग में संगठन का विस्तार करते हुए अनेक महत्वपूर्ण पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों में भानुप्रताप यादव जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा दुर्ग को दुर्ग संभाग अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ बनाया गया। साथ ही शेखर साहू को दुर्ग संभाग का अध्यक्ष, विजय कुमार रात्रे को बी.एस.पी अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, डा.आर.एस.साहू को प्रदेश संगठन सचिव एंव तेजराम देशमुख को बालोद जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के उद्देश्यों को जन जन तक पहूंचाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने एवं छत्तीसगढ़ की आन बान शान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने का भरोसा दिलाया। उक्त मे बैठक सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, महासचिव लखनलाल साहू, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, प्रदेश संयोजक ब्रह्मदेव पटेल, प्रदेश उपाध्यक्षगण अनुरूप साहू,संत कुमार केशकर, घनश्याम कुमार देवांगन, गैंदलाल वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ डीपी देशमुख, भिलाई अध्यक्ष चंदूलाल मरकाम, सलाहकार रमेश साहू सहित अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
भारतीय मूल की महिला एस्ट्रोनाट सुनीता विलियम्स की विकट परिस्थितियों में अंतरिक्ष स्टेशन से लंबे समय के बाद धरती पर सकुशल वापसी एवं उनकी उपलब्धियों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष अनुरूप साहू ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.