भिलाई। उमरपोटी के नवनिर्वाचित सरपंच विजेन्द्र साहू का समिति के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर समिति के सदस्यों ने संस्था के कार्यशैली अवगत कराते हुए अन्य समस्याओं से रूबरू कराया।
बता दे कि एन.एन.एस. की स्थापना नवम्बर 2022 को सात सदस्यों द्वारा किया गया। इसके प्रमुख संस्थापक माखनलाल वासनिक, श्याम सुंदर, संतोष डांगे, रात्रे, जोशी जी थे। समिति द्वारा विगत कार्यो में गणेश पूजा, होली, दीवाली और नव वर्ष का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया।
सदस्यों के प्रयास से सड़क 3 में कांक्रीट सड़क का निर्माण किया गया। इस प्रकार पुन: 3 वर्ष बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। समिति का उद्देश्य है कि सदस्यों के परिवार का आपसी सुख-दुख का संबंध। सभी त्यौहारों को उत्साह के रूप में मनाया जाना। सामाजिक एकता की भावना जागृत करना। पर्यावरण की रक्षा करना। अपनी आवासीय क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था हेतु प्रयास करना। युवाओं को शिक्षा हेतु मार्गदर्शन सहित जनहित में कार्य करना। मार्च माह की मीटिंग में अधिकांश सदस्यों की उपस्थिति में आपसी चर्चा हुई। साथ ही नवनिर्वाचित विजयी सरपंच विजेन्द्र साहू उमरपोटी का स्वागत सदस्यों ने फूलों की गुलदस्ता द्वारा किया गया। इसमें सदस्य माखन लाल वासनिक, प्रदीप कौशिक, सत्येन्द्र देवांगन, राजेन्द्र जोशी, रूमेश, पत्ते, पैकरा जी, सोहन चन्द्राकर एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। साथ ही साथ एन.एन.एस. द्वारा होली त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया और भविष्य में विकास कार्य हेतु योजना बनाई जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.