राजनीति

दुर्ग निगम के पार्षदो ने देखी विधानसभा की कार्यवाही- विधायक गजेन्द्र यादव रहे मौजूद

73011032025131539whatsappimage2025-03-11at6.38.41pm(1).jpeg

RO. NO 13129/104

दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा से दुर्ग नगर निगम के पार्षदो ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान पार्षदो ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त किये। 
     भ्रमण के दौरान पार्षदो ने विधानसभा परिसर दर्शक दीर्घा, पुस्तकालय तथा केबिनेट मंत्री कक्ष पहुँचे और उनसे सौजन्य मुलाकात कर विभागीय कार्यों की जानकारी लिए। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से पार्षदो ने विधायक संग भेंट कर राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में जानकारी लिए। उन्होंने सभी पार्षदो को अपने क्षेत्र में कार्य के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से उनके कक्ष में मुलाकात कर सभी तस्वीर लिए और मंत्री से कार्य करने मार्गदर्शन प्राप्त किये। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने दुर्ग निगम के पार्षदो को विधानसभा में बजट सत्र, मानसून सत्र और शीत सत्र में होने वाले कार्यवाही की जानकारी दिए। इसके पश्चात् जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के कक्ष पहुंचकर उनसे भी मुलाकात किये। इसके पूर्व भी विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग विधानसभा के विभिन्न समाज और कार्यकर्त्ताओ को विधानसभा सत्र की कार्यवाही से अवगत कराये। 

Image after paragraph


     इस अवसर पर दुर्ग निगम के पार्षदो ने कहा कि यह भ्रमण उनके लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर था। इससे उन्हें राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिलेगी। विधायक गजेन्द्र यादव ने विधानसभा भ्रमण के दौरान प्रश्नकाल में सवाल पूछने और आने की प्रक्रिया,  ध्यानाकर्षण में जनता के मुद्दों को सदन में रखने की जानकारी साझा किये। 
विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग निगम के निर्वाचित पार्षदो को विभिन्न केबिनेट मंत्री से मुलाकात कराये और उनके विभाग से संबंधित होने वाले कार्य की विधिवत जानकारी दिए इस मुलाकात को पार्षदो ने बेहद प्रेरणादायक बताया और भविष्य में पुनः कार्यवाही देखने की इच्छा जताई।
     विधानसभा भ्रमण के दौरान सभापति श्याम शर्मा, पार्षद कुलेश्वर साहू, कांशीराम कोसरे, कमल देवांगन, मनीष साहु, चंद्रशेखर चंद्राकर, सरस निर्मलकर, खालिक रिजवी, गुड्डू यादव, शिव नायक, नंद कसेर सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.