होम / दुर्ग-भिलाई / देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन
दुर्ग-भिलाई
- सशक्त महिलाएं ही परिवार, समाज एवं देश को सशक्त बनाती हैं : घनश्याम देवांगन
- महिलाएं सृष्टि की अनुपम रचना है, उसका सम्मान करें : शशि सिन्हा
- आज की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त है, वह किसी से कम नहीं है : सरस्वती बंजारे
भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के तत्वावधान में 8 मार्च को परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रिसाली निगम की महापौर शशि सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, डॉ. लता देवांगन, पूर्व प्राचार्य प्रभा देवांगन, जिला महिला देवांगन समाज की अध्यक्ष कीर्ति देवांगन, सचिव फुलवा देवांगन, भिलाई 3 महिला सचिव दीपिका देवांगन उपस्थित थे। देर रात तक चले समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं का समिति द्वारा सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा कि सशक्त महिलाएं ही परिवार, समाज एवं देश को सशक्त बनाती हैं। इसलिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि महिलाएं सृष्टि की अनुपम रचना है, उसका सम्मान करें। उन्होंने महिलाओं को आगे आकर अपनी प्रतिभा दिखाने का आव्हान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त है, वह किसी से कम नहीं है। उन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। श्रीमती सुमन देवांगन एवं कल्पना भानु देवांगन की अगुवाई मे देवांगन समाज की महिलाओं के लिए रोचक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक कार्यक्रम तथा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर एवं प्रगतिशील महिलाएं, महिलाओं की प्रगति में बाधक तत्व, रूढ़िवादी बेड़ियों एवं परंपराओं से मुक्ति , सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महिलाओं का योगदान आदि विषयों पर आमंत्रित अतिथि गण एवं महिलाओं ने खुलकर विचार रखे। महिलाओं ने रस्साकसी एवं अन्य ग्रुप गेम का खूब आनंद उठाया।
समारोह को डॉ. लता देवांगन, सुमित्रा देवांगन, नेक प्रभा देवांगन, मधुबाला देवांगन, दीपिका देवांगन, माहेश्वरी देवांगन ने भी संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं। उनकी उपेक्षा एवं अपमान बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि महिलाएं अपनी ताकत पहचाने तथा सुखी परिवार एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए।
इस अवसर पर महिलाओं पर केंद्रित रोचक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वाली विजेता महिलाओं को स्पॉट पर ही पुरस्कृत किया गया। समारोह का संचालन सुमन देवांगन एवं आभार प्रदर्शन कल्पना भानु देवांगन ने किया।
इस अवसर पर देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, उपाध्यक्ष गण त्रिलोक देवांगन, टेसू राम देवांगन, रेशमलाल देवांगन, कल्पना भानु देवांगन, दयाराम देवांगन, सहसचिव गण जनार्दन देवांगन, जीतेन्द्र बांकुरे, होमलाल देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, हेम कैलाश देवांगन, सत्यपाल देवांगन, शकुंतला बांकुरे, जयश्री देवांगन, गायत्री देवांगन, माहेश्वरी देवांगन, मधुबाला देवांगन, कामना देवांगन आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.