दुर्ग-भिलाई

मनरेगा श्रमिकों ने मनाया रोजगार दिवस

16807032025114847img-20250307-wa0202.jpg

- मनरेगा श्रमिकों का आधार बेस्ट भुगतान एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया एप के माध्यम किया गया
- प्रत्येक ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत गुड गवर्नेेंस को सर्वाेच्च प्राथमिकता
दुर्ग
।  महात्मा गांधी नरेगा के तहत सभी ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा के निर्माण कार्य की मांग, मजदूरों के आधार शिडिंग व कार्य से संबंधित शिकायत जैसे जानकारी, मजदूरों के हक बताने का एक माध्यम एवं मनरेगा स्थायी परिसम्पति निर्माण तथा कैसे गांव का विकास किया जा सकता है। इस पर जन-जागरूकता अभियान चला कर अधिनियम की जानकारी श्रमिकों को दिया गया। ग्राम पंचायतों में गुड गवर्नेंस के लिए निर्धारित मानकों पर कार्यवाही करते हुए रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत गुड गवर्नेंस को सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है।
गौरतलब है कि रोजगार दिवस में महात्मा गांधी नरेगा के वृक्षारोपण कार्य, नाली निर्माण, डबरी निर्माण, तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, नवीन पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, उचित मूल्य की दुकान, निर्माण इत्यादि कार्य निरंतर चल रहे है। वही मनरेगा के तहत ऑनलाईन में एन.एम.एम.एस. एप, ई-एम.बी. एप मास्टर की एन्ट्री किया जा रहा है। जिससे मनरेगा के तहत आधार बेस्ट भुगतान व मूल्यांकन की प्रक्रिया एप के माध्यम से किया जा रहा हैं, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को दिया गया।

Image after paragraph


मनरेगा के तहत किसानों के हित के तहत वर्षा की बूंद-बूंद सहेजने हेतु जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। रिचार्ज पीट व सोक पीट निर्माण कार्य बड़ी संख्या में स्वीकृति दी गई है। नल जल योजना के तहत सभी घरों में पानी की सुविधा दिया जा रहा है। बहते पानी की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चला कर स्वच्छ व शुद्ध जल की जानकारी भी दी जा रही है। ग्रामीण कृषकों को कच्ची एवं पक्की नाली, डबरी व कुंआ निर्माण के महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम जेवरा, कोलिहापुरी, उमरपोटी, चिंगरी चिरपोटी, भटगांव, थनौद, कोटनी। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत मानिकचौरी, तर्रा, संतरा, गब्दी। जनपद पंचायत धमधा के ग्राम ठेंगाभाटा, अहेरी, खजरी, नंदवाय, अरर्सी में  रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। 
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा के तहत पारदर्शिता बनाये रखने हेतु माह के 07 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। वही गुड गवर्नेंस का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके तहत हर सभंव ग्राम पंचायत के मनरेगा अंतर्गत प्रत्येक निर्माण कार्य प्रदर्शित होना है। रोजगार दिवस में विशेष कर गुणवत्तायुक्त निर्माण एवं पारदर्शिता लाया जाना है।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
65529062025140005newspaper_compressed_page-0001(1).jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.