चुनाव

दुर्ग जनपद पंचायत की कुलेश्वरी देवांगन अध्यक्ष व राकेश हिरवानी बने उपाध्यक्ष

13704032025133823whatsappimage2025-03-04at6.26.59pm.jpeg

-अध्यक्ष पद आया भाजपा के खाते में, क्रॉस वोटिंग के चलते उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत
दुर्ग।
दुर्ग जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गई है। जबकि उपाध्यक्ष पद का परिणाम भाजपा के लिए चौकाने वाला आया है। उपाध्यक्ष पद पर क्रॉस वोटिंग की वजह से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राकेश हिरवानी निर्दलीय व अन्य जनपद सदस्यों के समर्थन से उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने में सफ ल रहे। कुल 24 सदस्यीय वाले दुर्ग जनपद पंचायत में 13 भाजपा समर्थित जनपद सदस्य और 11 कांग्रेस व निर्दलीय जनपद सदस्य चुनाव में जीत दर्ज की थी। लिहाजा गणितीय आंकड़े के अनुसार दुर्ग जनपद पंचायत में भाजपा सदस्यों की बहुमत थी। मंगलवार को दुर्ग जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी संतोषी कृष्णा देशमुख को दो वोटों से पराजित किया। इस चुनाव में कुलेश्वरी देवांगन को 13 वोट मिले, जबकि  संतोषी देशमुख ने 11 वोट प्राप्त किए। पराजित प्रत्याशी संतोषी देशमुख को इस चुनाव में कांग्रेस व निर्दलीय जनपद सदस्यों ने समर्थन दिया था। संतोषी देशमुख पूर्व में दुर्ग जनपद पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राकेश हिरवानी ने 1 वोट से जीत दर्ज की। राकेश ने 12 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा समर्थित प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अजीत चंद्राकर को 11 वोर्ट मिले।

Image after paragraph

 

चुनाव में 1 वोट निरस्त किया गया। अध्यक्ष पद पर भाजपा को जीत मिली है। लेकिन उपाध्यक्ष पद पर बहुमत के बावजूद भाजपा को पराजय का मुंह देखना पड़ा। भाजपा को उपाध्यक्ष पद पर हार की उम्मीद नहीं थी। लेकिन क्रॉस वोटिंग की वजह से भाजपा के उम्मीदों पर पानी फिर गया। उपाध्यक्ष पद पर आए इस चौकाने वाले परिणाम से भाजपा में निराशा का माहौल भी रहा। बहरहाल, अध्यक्ष पद पर भाजपा और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत से दोनो पार्टियों में खुशी मिश्रित निराशा का भाव व्याप्त है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए दुर्ग जनपद पंचायत कार्यालय में मतदान की प्रक्रिया सुबह शुरु हुई। पहले अध्यक्ष पद के लिए मतदान किए गए, फि र उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। मतगणना उपरांत नतीजे भी घोषित किए गए। यह चुनावी प्रक्रिया दुर्ग एसडीएम हरिवंश मिरी की मौजूदगी में पूरी की गई। इस दौरान दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रुपेश पांडेय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चुनाव के चलते भाजपा द्वारा दुर्ग जनपद पंचायत के लिए घोषित चुनाव पर्यवेक्षक मनोज सोनी, भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, आशीष निमजे, मुकेश बेलचंदन, गोविंद देवांगन व अन्य भाजपा नेता जनपद कार्यालय में सक्रिय रहे, वहीं कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, बंटी हरमुख, पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, रिवेन्द्र यादव, कृष्णा देशमुख, भारतेन्दू गौतम के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने जोर लगाए रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.