दुर्ग। सोमवार को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सीआईएसएफ उतई भिलाई द्वारा सीआईएसएफ संयुक्त अस्पताल सीआईएसएफ तृतीय रिवर्स बटालियन उतई भिलाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर द्वारा 42 यूनिट बहुमूल्य रक्त प्राप्त किया गया। शिविर में ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल , मेडिकल अधिकारी डॉ. पीयूष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में डॉ. किरण चौधरी, डाॅ. साकेत, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, स्टाफ नर्स तरुणा रावत, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रूपेश सप्रे

, कुसुम चंद्राकर, निशु, हिमांशु चंद्राकर प्रशिक्षणार्थी ,सीआईएसएफ से डॉ.एमडी इकबाल जफर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (से.इ.),डॉ. हुसैन, डॉ. टी. सीटिंग टुंडुप एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंध कारिणी सदस्य और जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, जीवन दीप समीति के सदस्य प्रशांत डोंगावकर ,सतीश सुराना की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।