-हरियाणा पंचकुला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएगी अपना दमखम
- एस्ट्रोटर्फ मैदान के अभाव के बावजूद खिलाड़ियों का चयन गौरव का विषय-अंसार अहमद
दुर्ग। हरियाणा के पंचकूला में आयोजित सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 सदस्यीय टीम में दुर्ग के 6 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। टीम में दुर्ग की खिलाड़ी भूमिका उपाध्याय, लीना कोसरे, संपदा निर्मलकर, सब्बी नाज अंसारी, गीतांजलि निर्मलकर व जानवी यादव ने स्थान बनाया है। कोच बलविंदर कौर होंगी। टीम के सदस्य खिलाड़ी और कोच मंगलवार की शाम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से पंचकूला के लिए रवाना होंगी। छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम में दुर्ग से 6 खिलाड़ियों के चयन से जिला हॉकी संघ में खुशियों का माहौल है। चयन पर दुर्ग जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार अहमद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दुर्ग के खिलाड़ियों ने पहले भी अपने खेल प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ व दुर्ग का नाम रौशन किया है। इन खिलाड़ियों का चयन दुर्ग के लिए गौरव का विषय है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी दुर्ग के ये खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। श्री अहमद ने कहा है कि दुर्ग ने हॉकी में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए है, लेकिन दुर्ग का दुर्भाग्य रहा है कि यहां खिलाड़ियों को आज तक एस्ट्रोटर्फ मैदान की सुविधा नहीं मिल पाई है।
जिला हॉकी संघ इसे लेकर लंबे समय से संघर्षरत है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा हॉकी खिलाड़ियों के इस समस्या पर कभी भी गंभीरता नहीं दिखाई गई है। जिसकी वजह से दुर्ग में एस्ट्रोटर्फ मैदान का अभाव खिलाड़ियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। बावजूद दुर्ग के खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करना तारीफ-ए-काबिल है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.