-नगरी में दिव्यांग युवक - युवती की हुई शादी
नगरी।नगर पंचायत नगरी में 21 फरवरी को अनोखी शादी देखने को मिली मूकबधिर दिव्यांग युवक - युवती की शादी हुई। जिसमें कोंडागांव के ऋषभ जैन ने नगरी की रोशनी जैन से विवाह किया।
15 जनवरी को कोंडागांव से विमल बुरड़ अपने स्वजनों के साथ अपने दिव्यांग बेटे ऋषभ जैन के लिए लड़की देखने नगरी निवासी भोमराज जैन के निवास पहुंचे थे। यहां संजय जैन की दिव्यांग बेटी रोशनी जैन को उन्होंने पहली बार देखा। फिर दिव्यांग रोशनी और ऋषभ ने एक दूसरे से इशारों में बातें की और भावनाओं को समझा और पसंद किया। इसके बाद स्वजनों ने आपसी चर्चा कर रिश्ता तय किया।
स्वजन अधिवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि उनकी बुआ कोंडागांव में रहती है। भाईदूज में वहां गए थे तो उन्होंने बताया कि शादी योग्य एक लड़का मूकबधिर है। फिर हमने संपर्क किया और चर्चा कर उन्हें लड़की देखने आमंत्रित किया। स्वजनों सहित 15 जनवरी को पहली बार नगरी निवास पहुंचे जहां दोनों ने एक दूसरे को देखा और समझा। उसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर सगाई और शादी एक साथ करने की तिथि तय किया। 21 फरवरी को दोपहर एक बजे सगाई हुई और शाम छह बजे दोनों दिव्यांगों की शादी हुई। कोंडागांव से 30 लोग बाराती बनकर आए थे।
-दिव्यांग वर - वधु का संक्षिप्त परिचय
दोनों वर - वधु जन्म से मूकबधिर दिव्यांग है। नगरी निवासी दिव्यांग रोशनी जैन 25 वर्ष की है। 12 वीं के बाद आईटी कोपा की है। कंप्यूटर चलाना जानती है। घर के सारे काम कर लेती है।
वहीं कोंडागांव के दिव्यांग ऋषभ जैन 27 साल के है। नौवीं तक पढ़ाई किया है। इनकी टायर्स की दुकान है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.